{"_id":"6126a7858ebc3e79af3ca913","slug":"protest-again-new-electic-meeter-bahadurgarh-news-rtk6219854198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने घरों से बाहर नहीं लगाने गिए बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने घरों से बाहर नहीं लगाने गिए बिजली मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों से बाहर मीटर लगाने गई उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अलग-अलग डिवीजन की दो टीमों को गांव शाहपुर व मुकुंदपुर में कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने टीम को घरों से बाहर मीटर नहीं लगाने दिया। आरोपियों के खिलाफ एसडीओ लाइनपार की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
बुधवार को बिजली निगम की टीम म्हारा गांव जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए घरों से बाहर मीटर लगाने गई थी। लेकिन कुछ व्यक्तियों ने इस कार्य का विरोध करते हुए टीम के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि महिलाओं ने एकत्रित होकर सरकारी काम में बाधा डाली और टीम को वापस भेज दिया। निगम के बुपनियां सब डिविजन के एसडीओ ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि निगम के जेई के साथ घरों के बाहर मीटर लगवाने के कार्य के लिए गए थे, लेकिन कुछ महिलाओं ने मीटरों को घरों से बाहर नहीं निकालने दिया। उधर, मुकुंदपुर में भी बिजली निगम की एक टीम के साथ इसी तरह का मामला सामने आया है। बिजली निगम के लाइनपार डिवीजन के उपमंडल अभियंता रामनिवास हुड्डा और जेई संजय के नेतृत्व में टीम बिजली मीटरों को घरों से बाहर स्थानांतरित करने के लिए गई थी, लेकिन कई महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की। एसडीओ लाइनपार की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।