फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Problems of farmers should be resolved at the earliest: Chaudhary Surendra Solanki

किसानों की समस्याओं का हो जल्द से जल्द समाधान : चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Problems of farmers should be resolved at the earliest: Chaudhary Surendra Solanki
पालम-360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि खेती की उन्नति के बिना देश का विकास नहीं हो सकता, इसलिए सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र कर देना चाहिए। सोलंकी रविवार को शहर के आर्यनगर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

आर्यनगर पहुंचने पर मोहित राठी नंबरदार और कई गणमान्य लोगों ने सोलंकी का स्वागत किया। इस मौके पर सोलंकी ने कहा कि हमारे किसान भाई पिछले 10 महीने से दिल्ली के बॉर्डरों पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं। हम सभी यही चाहते हैं कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। देश की प्रगति और उन्नति में गांव देहात व खेती किसानी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए जल्द से जल्द किसानों की परेशानियों को हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सोलंकी ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष खाप पंचायतों के सामाजिक महत्व और देश की उन्नति में इनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें कई ऐसे बड़े मुद्दों पर आसानी से फैसले और समाधान दे देती हैं जो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी नहीं सुलझा पाते। उन्होंने नौजवान पीढ़ी से सामाजिक सांस्कृतिक परंपराओं को अपनाने और हमारे देश की संस्कृति एवं सभ्यता को आगे ले जाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोकगायक ईश्वर मोर व उनके साथियों ने रागिनियां पेश की। जगदीश मटियाला, रामकुमार राठी, प्रदीप अहलावत, बिजेंद्र बूतकला, रणवीर, हरी चंद गहलोत, जगत गहलोत, अतर सिंह, हुकुम सिंह, मामन राठी, महावीर सोलंकी, पंडित टेकचंद, ओम प्रकाश और साहब सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed