{"_id":"68b0c8d91d44183bf20cfb2f","slug":"priyanka-nandal-got-success-in-cs-exam-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117100-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रियंका नांदल ने सीएस परीक्षा में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रियंका नांदल ने सीएस परीक्षा में पाई सफलता
Fri, 29 Aug 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : सीएस परीक्षा में सफलता पाने वाली प्रियंका नांदल का मुंह मीठा करवाकर उन्हें आशीर्वाद
बहादुरगढ़। लाइनपार के वार्ड-5 में पंचमुखी चौक निवासी प्रियंका नांदल पुत्री शेषन नांदल ने कंपनी सचिव (सीएस) प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता अर्जित कर न केवल अपना, परिवार बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। प्रियंका की इस उपलब्धि से परिवार के सदस्य भी बेहद खुश हैं और उन्होंने बेटी का मिठाई खिलाकर उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रियंका नांदल पूर्व पार्षद बलजीत नांदल की भतीजी हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने सीए बनने के लिए राह चुनी थी, लेकिन किन्हीं वजह से वह इसमें करिअर नहीं बना पाई तो उन्होंने सीएस बनने के लिए ठान ली।
बलजीत नांदल, अत्तर सिंह, सुरेश व अशोक के अलावा मां पूनम, पिता शेषन व भाई गौरव ने प्रियंका को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन
प्रियंका ने अपनी शुरुआती स्कूली मान सिंह हाई स्कूल से की और उसके बाद उन्होंने सेंचुरी स्कूल से 12वीं पास की और कॉमर्स से स्नातक तक की पढ़ाई वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ से की थी। उसके बाद उन्होंने कंपनी सचिव बनने की राह चुनी और इसमें सफलता अर्जित कर अपने परिवार, क्षेत्र का का नाम रोशन किया।