{"_id":"68224a37c5aa80b0230609de","slug":"private-school-operators-met-cm-regarding-lockdown-and-other-demands-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114735-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तालाबंदी व अन्य मांगों को लेकर सीएम से मिले निजी स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तालाबंदी व अन्य मांगों को लेकर सीएम से मिले निजी स्कूल संचालक
विज्ञापन
फोटो 61 : मुख्यमंत्री के समक्ष प्राइवेट स्कूलों की बात रखते ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी व अ
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। निजी स्कूल संचालक मांगों को लेकर सीएम नायब सैनी से मिले। सीएम ने स्कूल संचालकों को आश्वासन देते हुए कहा कि अभी स्कूल बंद नहीं होंगे। जल्द ही स्कूलों के नई पॉलिसी बनाई जाएगी। स्कूल संचालक ग्रीवांस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी के साथ सीएम से मिले।
प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल में वीरेंद्र सैनी पानीपत, देवेंद्र वशिष्ठ रोहतक, संजय दलाल झज्जर, नवनीत शर्मा यमुनानगर, साहब सिंह रादौरा, मान सिंह, देवेंद्र शर्मा, यमुनानगर, विपिन, महावीर करनाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर के साथ शिक्षा विभाग के डायरेक्टर व प्राइवेट स्कूल संचालकों की मीटिंग कर समाधान के निर्देश दिए। जिस पर प्राइवेट स्कूलों को राहत देते हुए इस साल की एक्सटेंशन, स्कूलों की ताला बंदी पर रोक लगाने के लिए कहा। वहीं कहा कि सरकार नई पाॅलिसी बनाकर कैटेगरी अनुसार मान्यता प्रदान करेगी। दाखिला सीटें भरने के लिए एक हफ्ते के लिए एमआईएस पोर्टल खोलने व प्राइवेट स्कूलों की बसों की पासिंग जिले में ही करने व छुट्टी के दिन भी करने, रोड टैक्स में भी छूट देने की बात कही। सीएम ने स्कूल संचालकों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्राइवेट स्कूल की तालाबंदी नहीं की जाएगी।
-फोटो 61 : मुख्यमंत्री के समक्ष प्राइवेट स्कूलों की बात रखते ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी व अन्य। विज्ञप्ति
-- -- -- -- -- -- -- --