फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pride of player state: Dhankhar

खिलाड़ी प्रदेश के गौरव : धनखड़

Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pride of player state: Dhankhar
ओपी धनखड़। - फोटो : Jhjhar
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने इस वर्ष के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित प्रदेश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारे प्रदेश के गौरव हैं। खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का काम किया है।
विज्ञापन

धनखड़ ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुए नीरज चोपड़ा, मनीष नरवाल, सुमित अंतिल, रवि कुमार दहिया और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हुए योगेश कथूनिया, सुरेंद्र, सिंहराज अधाना, सुमित कुमार, दीपक पूनिया, हरविंद्र सिंह, मोनिका मलिक और संदीप नरवाल की प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए सराहना की।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पहलवान सज्जन सिंह को मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सज्जन सिंह जैसे पहलवान ने 60 व 70 के दशक में प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। सज्जन सिंह की पहलवानी की परंपरा को युवा पहलवानों बजरंग पूनिया, रवि कुमार दहिया, दीपक पूनिया आदि ने बखूबी आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed