{"_id":"f259914d21fd66b133f1fd99ea56334f","slug":"president-s-police-medal-jhajjar-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर के एसपी होंगे राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के एसपी होंगे राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित
jhjhar
Updated Fri, 15 Aug 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा सरकार की अनुशंसा पर एसपी बलबीर सिंह को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बलबीर सिंह एक अक्तूबर 1982 को करनाल से बतौर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। जिसके पश्चात वे अनेक पदों पर पदोन्नति के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, सिरसा, सोनीपत, फतेहाबाद, पंचकुला, फरीदाबाद, भिवानी व झज्जर के अलावा एससीआरबी में निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
सेवा के दौरान उन्होंने अनेक गंभीर अनसुलझे मामलों कोे बखूबी सुलझाया है। पुलिस और समाज के बीच तालमेल बनाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। एसपी बलबीर सिंह की पहचान अपने पद से नहीं बल्कि आम जनता के सेवक के रूप में ज्यादा की जाती है।
विज्ञापन