फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparations for Chhath Puja started, people of Purvanchal are angry due to dirt lying on the ghats, lack of cleanliness

Jhajjar-Bahadurgarh News: छठ पूजा की तैयारियां शुरू, घाटों पर पड़ी गंदगी, सफाई न होने से पूर्वांचल वासी नाराज

Sun, 03 Nov 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Chhath Puja started, people of Purvanchal are angry due to dirt lying on the ghats, lack of cleanliness
-फोटो 51 : बाजार में छठ पर्व को लेकर सजी दुकानें व खरीदारी करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। बाजारों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानें सज गई है, लेकिन छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट की स्थिति खराब है। घाट पर साफ सफाई नहीं है। इससे पूर्वांचल समाज के लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी बनी हुई है। राष्ट्रीय पूर्वांचल परिवार और बाबा महेंद्र नाथ पूजा दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने नगर परिषद व सिंचाई विभाग से घाट में सुविधाएं देने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदीप सिन्हा, कृष्ण मिश्रा, संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लोगों का मुख्य त्योहार है। इससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बहादुरगढ़ में महावीर पार्क के पास नहर पर छठ पूजा के लिए स्थाई घाट है, लेकिन इस घाट में साफ सफाई नहीं कराई गई है। इससे घाट में काफी गंदगी हो गई है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में पूर्वांचल के 70 हजार से अधिक लोग रहते हैं और इस पूजा घाट पर हर साल पूर्वांचल मूल के 10 हजार से अधिक लोग छठ पूजा के लिए आते हैं।
विज्ञापन

यह पर्व चार दिन चलता है। 5 से 8 नवंबर तक यह पर्व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शाम के समय भारी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी, लेकिन सही व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उनकी नगर परिषद व सिंचाई विभाग से मांग है कि छठ पूजा के लिए लोगों को पर्व मनाने के लिए सुचारू व्यवस्था की जाए। साथ ही कानून व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के लिए पुलिस गश्त टीम नियुक्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार सजे
छठ पूजा पर्व को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। जगह-जगह छठ की पूजा सामग्री के स्टॉल लग गए हैं। खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस बीच शहर में छठ पूजा घाट बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
इन दिनों में होगा कार्यक्रम
पहला दिन, नहाय-खाय : छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है। पहले दिन नहाय खाय होता है। जो इस बार 5 नवंबर को है।

दूसरा दिन, लोहंडा और खरना : लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। जो इस बार 6 नवंबर को है।
तीसरा दिन, छठ पूजा संध्या अर्घ्य : छठ पूजा का मुख्य दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। जो 7 नवंबर को है।

चौथा दिन, सूर्याेदय अर्घ्य : छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है जोकि 8 नवंबर को है।

-फोटो 51 : बाजार में छठ पर्व को लेकर सजी दुकानें व खरीदारी करते लोग। संवाद

-फोटो 51 : बाजार में छठ पर्व को लेकर सजी दुकानें व खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed