फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparations begin to welcome Commonwealth Games silver medalist Sagar in Dhandhalan village

Jhajjar: धांधलान में  सागर के स्वागत की तैयारियां शुरू, राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक लाने पर खुशी का माहौल

Mon, 08 Aug 2022 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 11:10 PM IST
सार

सागर अहलावत के रजत पदक लाने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सागर मंगलवार को स्वदेश लौटेगा। खिलाड़ी के साथ-साथ कोच को पगड़ी व नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। लाडले के स्वागत के लिए कोच हितेश देशवल व अन्य प्रशंसक दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Preparations begin to welcome Commonwealth Games silver medalist Sagar in Dhandhalan village
सागर अहलावत दूसरी ओर सागर के स्वागत की तैयारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंग्लैड के बर्मिघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों गांव धांधलान के मुक्केबाज सागर अहलावत ने रजत पदक जीता है। रविवार रात को हुए फाइनल मुकाबले में सोने से चूक गए। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना सागर अहलावत के लिए बड़ी बात है। सागर मंगलवार की सुबह पांच बजे स्वदेश लौटेगा। लाडले के स्वागत के लिए कोच हितेश देशवल व अन्य प्रशंसक दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सागर की जीत के बाद गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। सम्मान समारोह के लिए गांव धांधलान के स्टेडियम में टेंट लगवाया जा रहा है और ग्रामीणों के बैठने के लिए 600 कुर्सियां भी लगवाई गई हैं। सागर अहलावत के चाचा सुरेश अहलावत ने बताया कि सागर मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। सागर अहलावत का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर परिजन व ग्रामीण भी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


समारोह का खर्च ग्रामीण मिलकर करेंगे
सागर की जीत के बाद सोमवार को गांव के धांधलान के राज्याण पाना की चौपाल में ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में फैसला लिया गया कि सागर अहलावत के सम्मान समारोह में जो भी  खर्च आएगा, वह गांव धांधलान की 36 बिरादरी मिलकर करेंगी। साथ ही कोच हितेश देशवाल को 51 हजार व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सागर के घर बधाई देने पहुंचे लोग।

मां व दादी खिलाएंगी चूरमा
बेटे की जीत की खुशी से गदगद मां मुकेश देवी व दादी परमेश्वरी देवी और छोटी बहन तन्नू सागर बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। मांव दादी देसी घी का चूरमा खिला कर अपने लाडले का स्वागत करेंगी। 


बाबा मछंदरी महाराज के आश्रम में पहुंच लेगा आशीर्वाद
सागर अहलावत बाबा मछंदरी के आश्रम में पहुंचेगा और परपंरा व संस्कृति के अनुसार बाबा का आशीर्वाद लेगा। बाबा दूधाहारी व श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचकर भी आशीर्वाद लेगा। उसके बाद ग्रामीणों और डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ सागर स्वागत स्थल पर पहुंचेगा। जहां पर जिले के अलावा अन्य स्थानों से भी गणमान्य लोग, खाप प्रतिनिधि व विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग सागर का भव्य स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed