फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparations begin for the first phase of Corona vaccine, four refrigerators and one lakh syringes arrived in Jhajjar

कोरोना वैक्सीन के प्रथम चरण के लिए तैयारियां शुरू, झज्जर पहुंचे चार रेफ्रिजरेटर और एक लाख सीरिंज

Wed, 30 Dec 2020 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the first phase of Corona vaccine, four refrigerators and one lakh syringes arrived in Jhajjar
कोविड वैक्सीन के लिए आए रेफ्रीजरेटर। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से अब कोविड वेक्सिनेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कोविड वेक्सिनेशन प्रक्रिया के क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जिला टास्क फोर्स का गठन करते हुए आगामी रूपरेखा तैयार की है। वहीं विभाग की ओर से वेक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में चार आइसोलाइट रेफ्रिजरेटर भेजे गए हैं। वहीं करीब एक लाख सीरिंज झज्जर पहुंच गई हैं। सबसे पहले जिले के 5707 हेल्थ वर्कर्स को कोविड वेक्सीन दी जाएगी। उसके बाद पुलिस, ट्रांसपोर्टेशन, साफ-सफाई कर्मचारी या वे शख्स जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोविड से लड़ रहे हैं उनको वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

- कोविड वेक्सीन के उचित भंडारण के लिए आए डीप फ्रीजर
उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने कोविड-19 के वेक्सिनेशन के बारे में बताया कि टीकाकरण तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। पहले चरण में जिला में विभिन्न चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों पर 5707 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन की दो डोज (28 दिन के अंतराल पर) दी जाएगी। इस संबंध में जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इस पश्चात जिले में तैनात सभी स्वास्थ्य संस्थानों के इंचार्ज डॉक्टरों की जिला व खंड स्तर ट्रेनिंग भी करवाई गई। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर वेक्सीन का उचित तापमान पर भंडारण सुनिश्चित करने करने के लिए आइएलआर व डीप फ्रीजर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में कोल्ड चेन हैंडलर की ट्रेनिंग का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण होने के पश्चात लाभार्थियों को अगले 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा, ताकि किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव को अच्छे से तुरंत मैनेज किया जा सके। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर जैसे सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी, 50 वर्ष से ऊपर की आयु और वे व्यक्ति जिनको कोई न कोई गैर संचारित रोग है, का कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त भी इस संबंध में बैठक ले चुके हैं। विभाग की ओर से वेक्सीनेशन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। भंडारण की व्यवस्था की जा चुकी हैं।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed