फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Practice will be done in the sports complex, rules will have to be followed

खेल परिसर में होगा अभ्यास, निर्धारित नियमों का करना होगा पालन

Thu, 21 May 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Practice will be done in the sports complex, rules will have to be followed
झज्जर खेल परिसर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जा रही है। - फोटो : Jhjhar
कोरोना वैश्विक महामारी की स्थिति में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन-4 के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए झज्जर जिले के खेल परिसरों को अभ्यास के लिए खोला जा रहा है। आगामी 31 मई तक सभी खेल परिसरों के खिलाड़ी एक-दूसरे से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए छोटे-छोटे समूह में अभ्यास कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान दर्शकों की आवाजाही नहीं रहेगी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से जारी की गई कोरोना के तहत सुरक्षा गाइडलाइन को लेकर खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया है।
विज्ञापन

एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए करें अभ्यास
झज्जर जिले के खेल परिसर को लेकर डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार खिलाड़ी अब एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए नियमों का पालन करते हुए खेल प्रांगण में अभ्यास कर सकेंगे। इन खेल प्रांगणों में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में कम से कम दो मीटर का डिस्टेंस होना बहुत जरूरी है। खेल परिसर में निर्धारित स्थलों पर सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाना जरूरी है। उन्होंने सरकार की ओर से जारी की गई हिदायतों के अनुपालन में एसओपी के बारे में बताया कि खेल प्रशिक्षकों व स्टाफ के सदस्यों को अरोग्य सेतु एप का प्रयोग करना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को दिए निर्देश
डीसी जितेंद्र कुमार ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक को निर्धारित किए गए नियमों का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि खेल परिसर आने वाले हर खिलाड़ी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 की एडवाइजरी के बारे में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे-छोटे ग्रुप में दिया जाएगा खेल प्रशिक्षण
डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि खेल परिसर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने से पहले 8 से 10 खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाना होगा। अगर खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है तो 8 से 10 खिलाड़ियों के छोटे-छोटे कई ग्रुप बनाने होंगे। इन ग्रुप में भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कम से कम दो मीटर का सोशल डिस्टेंस रखना होगा। खेल प्रांगण में फ्री हैंड एक्सरसाइज और योग आसन पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर किसी टीम इवेंट में 18 खिलाड़ी और 2 कोच हैं तो वह 1 घंटा निर्धारित संख्या में ग्रुप को प्रशिक्षण देंगे और उसके बाद दूसरे ग्रुप को प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा किसी व्यक्तिगत गेम में प्रशिक्षक को तय करना होगा कि एक समय में 10 से ज्यादा खिलाड़ी न हों। प्रशिक्षक को इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि एक ग्रुप के स्टेडियम छोड़ने के बाद ही दूसरे ग्रुप को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

निर्देशों का अनुपालन होगा प्रभावी ढंग से
डीएसओ ललिता मलिक ने विभागीय व उपायुक्त की ओर से जारी निर्देशों के बारे में बताया कि झज्जर जिले में वैश्विक महामारी से बचाव के लिए खेल अभ्यास के दौरान निर्धारित नियमों का अनुपालन प्रभावी ढंग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक इस बात पर ध्यान देंगे कि कोई भी खिलाड़ी आपस में हाथ न मिलाएं और खेलते समय एक दूसरे के शरीर को टच न करें। इसके अलावा खेल स्टेडियम में खेल उपकरणों को खिलाड़ी एक दूसरे के साथ शेयर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वीमिंग पूल को किसी भी स्थिति में खोलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed