फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   poltical

कार्यकार्तओं की मेहनत लाएगी रंग, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : पूर्व सीएम हुड्डा

Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
poltical
सीएलपी लीडर एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को सायं बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून के सेक्टर दो स्थित कार्यालय पर पहुंचे और मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी मेहनत कल रंग लाएगी और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के 5 साल के कायम कुशासन से हरियाणा प्रदेश की जनता को मुक्ति मिलेगी। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल के दौरान हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर वन पर था मगर भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हरियाणा आज 18वें पायदान पर पहुंच गया है जिसे दोबारा से नंबर वन पर लाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून, कांग्रेस नेता राजेश जून, वेद प्रधान, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून की धर्मपत्नी शबनम जून, वेद जून, आजाद राठी, पूर्व चेयरमैन तेजवीर दलाल, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, सतपाल राठी, रविन्द्र जाखड़, राजेश खत्री, जोनी राठी, राजू नागपाल, समुंद्र सहवाग, श्रीनिवास गुप्ता, टेणी प्रधान, मिंटू पहलवान, जयभगवान गुलिया, लालसिंह चौहान, प्रदीप जून, राजबीर लोहचब, महेंद्र प्रधान, नरेश मांडोठी, राकेश गर्ग, योगेश सांखोल, बिंदर प्रधान, कुलबीर नंबरदार, दलबीर जून ,प्रमोद दलाल आसौदा, सुरेंदर छिल्लर, अशोक नागर, राजेंद्र बराही, राजबीर जून, नारायण बराही, छोटू सोलधा, सतबीर जून, सीटू बराही, दीपक गाबा सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed