{"_id":"5db739ff8ebc3e013a3e5d15","slug":"pollution-jhjhar-news-rtk524992599","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से खराब हुई हवा, 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों से खराब हुई हवा, 3
विज्ञापन
दीपों के पर्व दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी के कारण शहर की हवा अब सांस लेने लायक भी नहीं बची है। एयर क्वालिटी सूचकांक 386 के पहुंच चुका है, जो कि दिवाली से पूर्व 300 के पार भी नहीं था। आतिशबाजी के कारण हुए प्रदूषण की वजह से लोगों को अब आंखों में जलन की समस्या शुरू हो गई है।
इन हालातों में स्थिति सुधरने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। गोवर्धन को सरकारी अवकाश होने के कारण मरीज सामान्य अस्पताल में चिकित्सा सुविधा का लाभ भी नहीं उठा पाए। मंगलवार केे सामान्य अस्पताल की ओपीडी के ईएनटी विभाग में काफी भीड़ रहने की आशंका है। वहीं सांस के मरीजों को भी बढ़ते प्रदूषण से समस्या शुरू हो गई हैं।
दिवाली पर जमकर हुई खरीददारी
रविवार को प्रकाश पर्व दिवाली की खरीददारी को लेकर सायंकाल तक बाजार में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। देर शात तक बाजारों में भीड़ बनी रही। सूर्यास्त के साथ ही दिवाली की सतरंगी रोशनी से शहर व गांव नहाने शुरू हो गए और हर तरफ घरों की मुंडेरों पर कतारबद्ध दीपकों से ऐसा नजारा बना था कि मानो आसमान के सितारे जमीन पर आ गए हों और सतरंगी जलती-बुझती लड़ियां रोशनी के पर्व को चार चांद लगा रहे थे। इलैक्ट्रिक सामान की दुकानों पर बल्ब व लड़ियां आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सायंकाल शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। जिसका सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
दिवाली पर अस्पताल में पूरे प्रबंध किए गए थे। लेकिन इस बार सावधानीपूर्वक लोगों ने त्योहार मनाया, इसलिए कोई पटाखों से झुलसकर अस्पताल नहीं पहुंचा। मंगलवार को ईएनटी विभाग व दूसरे विभागों में ओपीडी के लिए विशेष प्रबंध कर लिए गए हैं।
- डा. आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।