{"_id":"68f15fcce7c9e6112806d309","slug":"pollution-is-increasing-due-to-garbage-and-dust-flying-on-the-roads-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118263-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कूड़ा और सड़कों पर उड़ रही धूल से बढ़ रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कूड़ा और सड़कों पर उड़ रही धूल से बढ़ रहा प्रदूषण
Fri, 17 Oct 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 62 : शहर में राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के बाहर पड़ा कूडा। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण लागू होने के बावजूद लापरवाही जारी है। पहला चरण लागू होने के बाद प्रदूषण विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है लेकिन बाकी विभाग गहरी नींद में सोए हुए हैं। किसी भी विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
नगर परिषद और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मार्गों पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। कहीं पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। शहर में भी कई स्थानों पर कूड़ा पसरा हुआ है। कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर पड़े हैं।
दिल्ली-रोहतक रोड पर डिवाइडर के साथ पड़ी मिट्टी दिनभर उड़ती रहती है। खासकर लाल चौक पर सड़क टूटी हुई और यहां से वाहन निकलते हैं तो पूरी सड़क पर हवा में धूल के कण फैल रहे हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद की सीमा में कहीं भी मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन सड़कों पर नहीं दिख रही है। पानी के टैंकर से छिड़काव नहीं किया जा रहा है। शहरवासी मुकेश कुमार, संदीप शर्मा, विक्रांत गुप्ता, संजय जैन ने बताया कि शहर के राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल और रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक भी कूड़े का ढेर लगा है। एक हफ्ते पहले बहादुरगढ़ में हवा पहाड़ी क्षेत्रों जैसी थी लेकिन अब लगातार विषैली हो गई है।
प्रदूषण रोकने के लगातार उपाय किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि लापरवाही बरती जा रही है तो निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की जाएगी।