फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution Control: Schools of Jhajjar will remain closed till further orders

प्रदूषण नियंत्रण : आगामी आदेशों तक झज्जर के स्कूल रहेंगे बंद

Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control: Schools of Jhajjar will remain closed till further orders
झज्जर। हरियाणा सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए एनसीआर में शामिल झज्जर सहित चार जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में आगामी आदेश तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। डीसी श्याम लाल पूनिया ने जारी निर्देशों की जिले में पालन सुनिश्चित करने की बात कही है। डीसी ने जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला के भीतर आगामी निर्देशों तक सभी निजी व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 932 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब एक लाख 85 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार की तरफ से 15 नवंबर को स्कूल बंद कर दिए थे और 26 नवंबर को दोबारा से स्कूल खोले गए थे। शुक्रवार को एक बार फिर से स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल यह भी अभी निर्धारित नहीं है कि स्कूल कब खुलेेंगे।
विज्ञापन

जेनरेटर चलाने पर भी रहेगी रोक
सरकार की तरफ से डीजल से चलने वाले जेनरेटर के संचालन पर भी आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। इस अवधि के दौरान निर्माण कार्यों (गैर प्रदूषित गतिविधियां जैसे इंटीरियर डेकोरेशन, इलेक्ट्रिकल वर्कस, कारपेंटरी व एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन की ओर से छूट प्राप्त गतिविधियों को छोड़कर) रोक रहेगी। इसी प्रकार डीजल चलित जेनरेटर (आवश्यक एवं आपातकाल सेवाओं को छोड़कर) के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रदूषण नियंत्रण के लिए आमजन से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। इसे लेकर सभी जिलावासी सरकार के निर्देशों का पालन करें। साथ ही आसपास कहीं भी प्रदूषण नियंत्रण उपायों का उल्लंघन हो रहा हो तो तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। लोग प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को अपनाकर वातावरण साफ रख सकते हैं।
-श्याम लाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed