फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution Control Board team sealed two factories, fined many

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दो फैक्टरियां की सील, कई पर जुर्माना

Mon, 06 Dec 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board team sealed two factories, fined many
बहादुरगढ़। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) में पाउडर पेंट बनाने वाली फैक्टरी को सील कर दिया। रोक के बावजूद यह फैक्टरी चलते हुए मिली। इसके साथ-साथ परनाला में अवैध रूप से चल रही प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्टरी को भी सील किया गया। बोर्ड की टीम ने रोहद में माशु ब्रेक्स फैक्टरी और एमआईई स्थित एक फैक्टरी में निर्माण कार्य करने पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। वहीं नगर परिषद की टीम ने निर्माण गतिविधियां मिलने पर कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के चालान काटे और उन पर 46 हजार रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन

वहीं धूल उड़ने से रोकने के लिए भवन निर्माण गतिविधियों पर भी रोक की तारीख बढ़ाई गई है। बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारी उल्लंघन करने वालों के चालान कर रहे हैं। बिना ढके खुले में पड़े डस्ट और रेती पर भी कम से कम पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। रविवार दोपहर बाद शहर की महावीर पार्क कालोनी की गली नंबर-1 में मकान निर्माण कार्य चल रहा था। नगर परिषद की एक टीम वहां पहुंची और मकान मालिक पर 5000 रुपये जुर्माना लगा दिया। कूड़ा जलाने से भई प्रदूषण फैलता है, इसलिए लोगों को कूड़ा जलाने से रोकने के लिए प्रशासन ने नगर परिषद अधिकारियों की टीमें गठित कर रखी हैं।
विज्ञापन

हवा चलने से एक्यूआई में सुधार, 247 पर पहुंचा
वीरवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी और रविवार को हवा की गति कुछ तेज रहने के कारण रविवार को वायु प्रदूषण में कुछ सुधार रहा। हवा की गुणवत्ता 247 दर्ज की गई। इसके बावजूद हवा को अच्छा नहीं माना जा रहा। हवा उतनी साफ नहीं रही, जितनी होनी चाहिए। यही वजह है कि सावधानियां बरतना जरूरी है। कुछ लोगों ने कोरोना और प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है। रविवार को हवा चली जिससे प्रदूषण में अधिक राहत मिल सकती थी, लेकिन बादल छाने से प्रदूषण में बहुत अधिक कमी नहीं आई। छह दिसंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रदूषण के स्तर में सुधार हो सकता है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बहादुरगढ़ का औसत एक्यूआई 247 रहा। जिसे अच्छा नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर शहर के कारखानों को कई तरह की हिदायतें दी जा चुकी हैं। आयोग के आदेश पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्र में पीएनजी और स्वच्छ ईंधन का प्रयोग न करने वाली फैक्ट्रियों का संचालन सप्ताह में पांच दिन और वो भी दिन में केवल आठ घंटे ही करने के निर्देश दे चुका है। आदेश के अनुसार सोमवार से शुक्रवार ये फैक्टरियां आठ घंटे ही चल सकेंगी। रविवार को ये फैक्टरियां बंद ही रहीं। आयोग ने कुछ दिनों पहले वैध ईंधन का प्रयोग करने वाली फैक्टरियाें के संचालन को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अब खराब स्थिति को देखते हुए आयोग ने ये आदेश जारी किए हैं। साथ ही प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत सभी संबंधित विभागों को आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बहादुरगढ़ में 300 से अधिक फैक्टरियां वायु प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियाें की श्रेणी में आती हैं।
आजकल दिल्ली में आगामी आदेशों तक ट्रकों के प्रवेश पर रोक है। केवल सीएनजी और बिजली से चलने वाले ट्रक ही दिल्ली में जा सकते हैं। डीजल इंजन वाले वही ट्रक दिल्ली में जा सकते हैं जो आपातकालीन सेवा में हों। बहादुरगढ़ में जेनरेटर सेट के संचालन पर भी रोक है। कई फैक्टरियाें में चलते मिले डीजी सेट्स को एचएसपीसीबी के अधिकारी सील भी कर चुके हैं।

वर्जन
पर्यावरण की रक्षा के लिए वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करना जरूरी हो गया है। फिलहाल सोमवार से शुक्रवार यानी सप्ताह में केवल पांच दिन और वह भी दिन में केवल आठ घंटे तक ही फैक्टरी चलाई जा सकती है। जो इकाई पीएनजी और स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल नहीं कर पा रही वे उन्हें यह आदेश मानना ही पड़ेगा।
- दिनेश यादव, आरओ, एचएसपीसीबी, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed