{"_id":"691b8827828f09a47f00c316","slug":"pollution-board-sent-notices-to-furnace-owners-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-118946-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बोर्ड ने भट्ठी मालिकों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बोर्ड ने भट्ठी मालिकों को भेजे नोटिस
Tue, 18 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र में सिल्वर रोल जलाने वाली भट्ठियों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त हो गया है। एक सप्ताह पहले निरीक्षण के बाद अब भट्ठी मालिकों को नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा है। समय पर जवाब नहीं मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पिछले दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में होने के चलते प्रदूषण बोर्ड हरकत में आया है। अति खराब श्रेणी में होने के बाद भी गुभाना, सौलधा और जरदकपुर में अवैध तरीके से सिल्वर रोल जलाने की भट्ठियों का धुआं धड़ल्ले से प्रदूषण फैला रही थी। ऐसी किसी भी भट्ठी का कोई भी लाइसेंस जारी नहीं होता।