फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcel

बेरी से कमल विस नहीं पहुंचा तो मजा नहीं आएगा : सीएम

Tue, 27 Aug 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
politcel
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान डीघल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चौक पर प्रदीप अहलावत द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वो 35 साल पहले डीघल गांव में प्रचारक के तौर पर आए थे। उस समय गांव के बाहर अखाड़ा था, वही उनका पहला ठिकाना बना था। प्रचार के साथ-साथ उन्होंने डीघल की मिट्टी में कुश्ती के दांव-पेंच भी कुुछ सीखे हैं। उन्होंने कहा कि डीघल गोसेवकों की भूमि है। जन आशीर्वाद यात्रा को बेरी विधानसभा क्षेत्र में मिले जनसमर्थन से उत्साहित मुख्यमंत्री ने बेरी से कमल खिलाने की बात कही। इस पर लोगों ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री की बात का समर्थन किया। सीएम ने कहा कि भाजपा तो इस बार 75 पार है, लेकिन अगर बेरी से कमल विधानसभा नहीं पहुंचा तो मजा नहीं आएगा।
विज्ञापन

बेरी में इन स्थानों पर हुआ जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा जिले में सोमवार को रोहतक जिले के गढ़ी-सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र से बेरी विधानसभा क्षेत्र में भापड़ौदा मोड़ से दाखिल हुई। भापड़ौदा मोड़ पर से बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा-डाबोदा तक जगह-जगह स्वागत हुआ। भापड़ौदा मोड़ पर मोहित राठी, गांव बरहाणा में ग्लोबल स्कूल पर अनूप अहलावत, वहीं बरहाणा गांव में आयोजित अन्य कार्यक्रम में संदीप बरहाणा, गांगटान में संदीप अहलावत, अमित अहलावत व संदीप देशवाल, डीघल मुख्य चौक पर प्रदीप अहलावत, डीघल बाईपास पर जोगेंद्र अहलावत, धांदलान में विक्रम कादियान, गोच्छी में योगेश अहलावत, बेरी में हर्बल पार्क पर शिव कुमार रंगीला, दुजाना चौक पर चेयरमैन मनीष शर्मा, देवी चौक पर सुभाष शर्मा, शिव चौक पर राजेंद्र सुहाग, धौड़ चौक पर बिल्लू चेयरमैन, वजीरपुर में मोहित चतर सिंह, जहाजगढ़ में धर्म सिंह कादियान व श्रीभगवान कादियान, गांव दुल्हेड़ा में अशोक राठी व संदीप देशवाल, गांव डाबौदा में रत्न सागर तथा गांव रोहद में मोहित राठी ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

झज्जर में यहां हुआ यात्रा का स्वागत
झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गांव छुछकवास में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता चौहान, महेंद्र यादव, प्रमोद ठेकेदार, नसीब, सोनू मातनहेल, बिजेंद्र मातनहेल, गांव मारौत में पूर्व मंत्री कांता देवी, गांव ग्वालीसन में कप्तान बिरधाना, साधु राम झामरी, सुरेंद्र कड़ौदा, गांव तलाव में इंजीनियर कृष्ण कुमार, बाइपास झज्जर पर एडवोकेट धर्मपाल, मॉडल टाउन में सीमा दहिया, सुनीता धनखड़ व जगदीश खटक, जहांआरा बाग स्टेडियम में डॉ. राकेश कुमार, भगत सिंह चौक पर विकास वाल्मीकि, छिक्कारा चौक पर महेश कुमार, आंबेडकर चौक पर जीत राम खन्ना, बेरी गेट चौक पर रमेश वाल्मीकि, मंगलीराम पार्क पर रामकुमार राजौरा, छारा चुंगी पर प्यारे लाल कटारिया, अग्रसेन चौक पर केशव सिंघल, शहीदी पार्क झज्जर पर बिजेंद्र बडग़ुजर, राशलवाला मोड़ पर डा. धर्मेंद्र बब्लू, गांव कबलाना में शंभूराम काकराण ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन बॉबी के घर से गया सीएम का दलिया
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम मनोहरलाल के दोपहर का दलिया व खिचड़ी शहर के वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग उर्फ बॉबी के घर से गया था। सीएम का दलिया लेने के लिए उनके घर डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन जीएल शर्मा पहुंचे थे। जो कि उन्हें सीएम तक खिचड़ी व दलिया पहुंचाने के लिए अपने साथ बेरी के हर्बल पार्क लेकर गए। जहां पर सीएम को उन्होंने दोपहर के भोजन के तौर पर खिचड़ी व दलिया भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed