{"_id":"5d6443688ebc3e93bd10759d","slug":"politcel-bahadurgarh-news-rtk5141100106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने उत्तरी बाईपास की मांग को किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने उत्तरी बाईपास की मांग को किया पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहादुरगढ़ शहर की वर्षों पुरानी उत्तरी बाईपास की मांग को पूरा करते हुए वेस्ट जुआ ड्रेन के किनारे बनने वाली सड़क को नाहरा-नाहरी रोड से सेक्टर 9 के समीप दिल्ली रोड से मिलाने तथा गांव आसौदा के समीप से रोहतक रोड से मिलाने की घोषणा की। इस परियोजना के लिए वेस्ट जुआ ड्रेन की 111 करोड़ रुपये के बजट को मुख्यमंत्री ने बढ़ाकर 185 करोड़ रुपये कर दिया। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बहादुरगढ़ शहर की सब्जी मंडी में विधायक नरेश कौशिक द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए की।
मुख्यमंत्री सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत बहादुरगढ़ पहुंचे थे। उनके साथ हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद अरविंद शर्मा, सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, विधायक नरेश कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी साथ रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस हलके में अब तक 2300 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। बहादुरगढ़ में बस स्टैंड का निर्माण अधूरे पड़े केएमपी व रेलवे के प्रोजेक्ट को पूरा कराने, वेस्ट जुआ ड्रेन के किनारे सड़क बनवाने आदि काम किए है। उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि 18 अगस्त से आरंभ इस यात्रा के तहत छह दिन में वे प्रदेश की 37 विधानसभा कवर कर चुके हैं। सोमवार को झज्जर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र बेरी, झज्जर व बहादुरगढ़ सहित वे 200 किमी की यात्रा कर चुके हैं और मंडी में उनका एक दिन में 92वां कार्यक्रम है।
झज्जर उठा है अब ललकार-सीटें गिण के देंगे चार : धनखड़
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में झज्जर जिले से दो सीटें मिली थी जोकि इस बार सभी चार जितानी है। उन्होंने जनसभा में पहुंचे लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस बार हमारा संकल्प रहेगा कि झज्जर उठा है अब ललकार-सीटें गिण के देंगे चार। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गोत्र की नई परिभाषा बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों, बेईमानों और दलालों के दांत खट्टे करने वाले को खट्टर कहते हैं।
विज्ञापन
मनोहर लाल विकास पुरुष : सांसद
सांसद अरविंद शर्मा ने अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि आपके इलाके की वोट भी संसद में हुए मतदान में शामिल थी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रदेश में भारी उत्साह है और लोग जोश के साथ घर से निकल रहे हैं।
सबका साथ सबका विकास : कौशिक
विधायक नरेश कौशिक ने बहादुरगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पांच साल के शासन काल में भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के हरियाणा एक-हरियाणवी एक नारे को उनकी सोच व दृष्टिकोण बताया। जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसभा में पार्षद जसबीर सैनी, पूर्व पार्षद जयभगवान, सचिन छिल्लर, सुखबीर धनखड़ सहित दर्जनों लोगों ने अलग-अलग पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत सौलधा, विधायक नरेश कौशिक की धर्मपत्नी संतोष कौशिक, ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि युद्धवीर भारद्वाज, राजपाल शर्मा, दिनेश शेखावत, बिजेंद्र मांडोठी, महेश कुमार, राकेश कोच सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।