फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal, CM program

सिलाना को मिली जिले की सबसे बड़े खेल स्टेडियम की सौगात

Wed, 28 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
politcal, CM program
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झज्जर जिले में 19 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से सिलाना में बनने वाले सबसे बड़े जिला स्तरीय खेल परिसर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। गांव सिलाना में दुलीना के समीप बनने वाले जिला स्तरीय खेल परिसर के लिए आयोजित भूमि पूजन के दौरान प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, लोक निर्माण (भवन एवं मार्ग) मंत्री राव नरबीर सिंह, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व संजय भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भूमि पूजन समारोह के बाद मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति बनाई। इसके तहत ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले को छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया। इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि शायद ही दुनिया के किसी देश में मिलती हो। हरियाणा को देश का स्पोर्ट्स हब बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश के जितने भी मेडल आते हैं उनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का सबसे अधिक योगदान होता है लेकिन अन्य देशों की तुलना में अभी हमें इससे आगे बढ़ना है। गांव-गांव व्यायामशाला, खेल नर्सरी स्थापित करना व नए स्टेडियम बनवाकर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। साथ ही सोनीपत जिला के राई में स्पोर्ट्स स्कूल को यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा जोकि देश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा।
विज्ञापन

रोजगार की संभावनाएं अब यहां बढ़ेंगी
सीएम मनोहरलाल ने कहा कि झज्जर जिले की भौगोलिक स्थिति को लेकर कहा कि इस इलाके में बड़े उद्योग आएंगे, जिससे यहां नौकरियों का बड़ा स्कोप है। आने वाले दिनों में यहां कोई भी बेरोजगार नहीं रहेगा। सीएम ने गांव सुबाना के होनहार आईएएस अधिकारी रहे रामनिवास की स्मृति में गांव की एक संस्थान नाम रामनिवास के नाम पर रखने की घोषणा की। साथ ही गांव में किसान कौशल विकास सब सेंटर खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा पहला सीएम जिसने न्याय और भाव दिए : धनखड़
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ऐसे सीएम की संज्ञा देते हुए कहा कि जो मेरिट पर नौकरी देकर न्याय भी देता है और किसान को फसलों का अच्छा भाव भी देता है। यह सिस्टम को मजबूत करने वाला मुख्यमंत्री है। उन्होंने किसानों से कहा कि आप फसल उगाते जाए और सरकार का खजाना आपकी खरीद के लिए खुला है। हरियाणा में सरकार ने पहली बार 70 लाख क्विंटल सरसों व 18 लाख क्विंटल बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा।
विपक्षी दलों को झटका, अनेक नेता भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान चाहर खाप के प्रधान एवं जिला पार्षद हरेंद्र सिलाना, पूर्व जिला पार्षद अनिता धनखड़ ने इनेलो तथा कांग्रेस नेता आजाद सिंह चाहार ने अपने -अपने दल छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। कुलाना में भी सैकड़ों युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सांसद अरविंद शर्मा, करनाल से सांसद संजय भाटिया, आनंद सागर, जिला यादव महासभा के प्रधान महिपाल यादव, शिक्षाविद टीनू फौगाट, पवन छिल्लर, कप्तान बिरधाना व बिजेंद्र मांडोठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
धारौली में युवाओं ने 75 यूनिट रक्तदान कर 75 पार का लिया संकल्प
कोसली की तरफ गेट वे ऑफ बादली कहे जाने वाले धारौली व आसपास के युवाओं ने 75 यूनिट रक्तदान करते हुए अबकि बार 75 पार का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने इन युवाओं को रक्तदान प्रमाण पत्र देते हुए शाबाशी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा के लिए उत्तम सेवा है। युवाओं ने रक्तदान कर जो संकल्प लिया है प्रदेश की जनता इनकी उम्मादों को जरूर पूरा करेगी।

कुलाना में छात्राओं ने किया सीएम का स्वागत
भाजपा सरकार द्वारा बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए कुलाना में महिला कॉलेज शुरू होने पर कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभिनंदन किया। छात्राएं विशेष रूप से कॉलेज से कुलाना चौक पर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने पहुंची। सीएम और कृषि मंत्री ने अपना रथ रोककर छात्राओं से बात से बात करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed