फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal

सबकी भलाई के लिए काम किया सीएम ने : धनखड़

Wed, 28 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
politcal
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बादली हलके में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में शिक्षित पंचायतों का गठन, जोखिम के समय किसानों को 4665 करोड़ रुपये मुआवजा देने, 70 लाख क्विंटल सरसों व 18 लाख क्विंटल बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को किसान और अपने इलाके का बेटा बताते हुए कहा कि गांव-गरीब-किसान के दर्द को समझा और इन पांच सालों में सबकी भलाई के लिए काम किए। उन्होंने बादली को तहसील, खंड व उपमंडल का दर्जा मिलना भी इस सरकार के समय सपना साकार हुआ। पिछली सरकार के समय बाढ़सा का एम्स जोकि महज एक प्लाट के रूप में मिला था। सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बुलाकर इसका भूमि पूजन कराया और इस बड़े संस्थान का निर्माण पूरा कराया। उन्होंने बादली को नगर पालिका का दर्जा, सीवरेज, बस स्टैंड व 50 बेड के अस्पताल के निर्माण की मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed