फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Policeman dies due to electrocution while fixing electric wire

बिजली का तार ठीक करते समय पुलिसकर्मी की करंट लगने से मौत

Thu, 15 Jul 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Policeman dies due to electrocution while fixing electric wire
झज्जर। खुंगाई गांव में बुधवार को एक पुलिसकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने प्लाट में बिजली की तार को ठीक कर रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया। खुंगाई गांव में बुधवार दोपहर में पुलिस सम्मान के साथ शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुं्गाई गांव निवासी योगेंद्र पुत्र रामेश्वर दयाल मंगलवार की देर शाम अपने घर आये हु्ए थे। बुधवार को वह अपने प्लाट में बिजली की तार को ठीक कर रहे थे। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौक पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर थाने में तैनात थे। करीब नौ साल पहले वह पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके दो लड़के हैं। मामले की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को भी दी गई। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की सलामी गार्द गांव में पहुंची। गुरुग्राम व झज्जर पुलिस के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर योगेंद्र को श्रद्धांजलि दी। बाद में पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

वर्जन
खुंगाई गांव निवासी पुलिसकर्मी योगेंद्र की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। प्लाट में बिजली की तार को ठीक करते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed