{"_id":"58f125254f1c1b1c11cf5536","slug":"police-were-searching-for-the-help-of-four-divers-jhajjr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गोताखोरों की मदद से पुलिस जुटी थी तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गोताखोरों की मदद से पुलिस जुटी थी तलाश में
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बीते पांच दिनों पहले बेरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव अच्छेज से पास से गुजर रही जेएलएन में नहाने के लिए उतरे एक प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने आखिरकार अकेहड़ी मदनपुर के पंप हाउस के पास से बरामद कर लिया गया। प्रवासी मजदूर की तलाश में बेरी पुलिस ने पिछले पांच दिनों से चार गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रखा था।
गांव अच्छेज के पास एक पीओपी फैक्ट्री में काम करने वाला प्रवासी मजदूर मोनू उर्फ आकाश पुत्र फूलचंद जिला शाहजहांपुर यूपी बीते सोमवार को क्षेत्र से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में नहाने के लिए उतरा था। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह उसमें बह गया। सूचना पर पुलिस ने चार गोताखोरों की मदद से मजदूर की तलाश शुरू कर दी थी। पांच दिनों के बाद पुलिस को शुक्रवार के दिन कामयाबी मिली। पुलिस ने मृतक प्रवासी मजदूर मोनू के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को साैंप दिया।
वर्जन
गांव अच्छेज से पास से गुजर रही जेएलएन में बीते पांच दिन पहले नहाने के लिए उतरे एक प्रवासी मजदूर का शव शुक्रवार को अकेहड़ी मदनपुर के पंप हाउस के पास से बरामद कर लिया गया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
- अजीत सिंह जांच अधिकारी छुछकवास चौकी