फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police raids illegal liquor contract, 608 bottles of liquor recovered

पुलिस ने शराब के अवैध ठेके पर मारा छापा, 608 बोतल बरामद

Sat, 17 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police raids illegal liquor contract, 608 bottles of liquor recovered
पुलिस ने पकड़ी शराब की बोतलें। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बाबरा से पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे शराब के एक ठेके पर छापा मारा। इस मौके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके से अलग-अलग मार्का की 560 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब और 48 बोतल बीयर बरामद की गई हैं। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान हरि सिंह निवासी कच्चा बाबरा रोड झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना झज्जर के प्रबंधक निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एसपी राजेश दुग्गल के निर्देशानुसार झज्जर पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। थाना में तैनात उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना के अंतर्गत गांव बाबरा एरिया में एक शराब का अवैध ठेका चल रहा है। वहां पर शराब की बिक्री बिना किसी लाइसेंस के हो रही है। पुलिस टीम ने गांव बाबरा क्षेत्र में अवैध चल रहे शराब ठेका पर मारा तो वहां अवैध रूप से बेचने के लिए रखी हुई अलग-अलग मार्का की 608 बोतलें शराब की बरामद हुई। इनमें 123 बोतल विभिन्न मार्का की अंग्रेजी शराब, 437 बोतल विभिन्न मार्का की देसी शराब और 48 बोतल बीयर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बेची जा रही शराब सहित एक आरोपी को मौका से काबू किया गया। पकड़ा गया आरोपी बरामद शराब की बोतलों के संबंध में कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed