फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police investigating CCTV footage in STF jawan murder case

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसटीएफ जवान हत्याकांड मामले में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Police investigating CCTV footage in STF jawan murder case

विज्ञापन
साल्हावास। एसटीएफ कांस्टेबल सतवीर निवासी भूरावास की मौत मामले में चार दिन बीतने के बाद भी हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार 2 दिन से सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है और लोकेशन की जांच हो रही है। इस मामले में तरह-तरह के अनुसंधान प्रयोग में लाए जा रहे हैं।

एसटीएफ जवान हत्याकांड मामले में चल रही जांच की बात करें तो पुलिस काॅल की लंबी डिटेल्स के लिए सीडीआर तक नहीं निकल पाई है। इसमें अभी अधिक समय लगता दिखाई दे रहा है। मृतक ने पिछले दिनों किस-किस से बात की थी और उसकी क्या बात हुई, अभी तक सीडीआर न निकलने से यह राज बना हुआ है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि साल्हावास पुलिस ने पिछले दो दिन से भूरावास व आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा जरूरी फुटेज भी एकत्रित किए। पुलिस की मृतक सतबीर के फोन की लंबी सीडीआर निकलवाने की प्रक्रिया अभी जारी है। सीडीआर निकलने के बाद कॉल रिकॉर्ड का निरीक्षण किया जाएगा तथा उसी आधार पर मुख्य बिंदुओं का अवलोकन करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि मृतक कांस्टेबल सतबीर अपने पैतृक गांव भुरावास में किस कारण से आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed