फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police gathering information from village in constable suicide case

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांस्टेबल आत्महत्या मामले में गांव से जानकारी जुटा रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police gathering information from village in constable suicide case
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के घर की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल जगबीर सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच टीम झज्जर के गांव भूरावास से सबूत और जानकारी एकत्रित कर रही है। मामले में जिन सात लोगों को नामजद किया गया है, उनकी क्या संलिप्तता है, इसके बारे में छानबीन की जा रही है। अभी तक आत्महत्या मामले में सामने आया है कि गांव में परिवार का बहिष्कार होने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि मूल रूप से झज्जर जिले के भूरावास गांव निवासी कांस्टेबल जगबीर सिंह के भतीजे ने गांव की एक लड़की से शादी कर ली थी। ऐसे में गांव की पंचायत ने जगबीर सिंह के परिवार का बहिष्कार कर दिया था। पंचायत द्वारा परिवार का बहिष्कार करने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। भूरावास गांव की पंचायत द्वारा बहिष्कार के फैसले को वापस लेने के लिए दो दिन पहले ही जगबीर सिंह गांव गया था और पंचायत व ग्रामीणों से माफी भी मांगी थी लेकिन गांव में मामले का कोई समाधान नहीं निकलने के कारण कांस्टेबल जगबीर सिंह ने सोमवार की रात जहरीले पदार्थ को सेवन करके आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने से निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि कांस्टेबल जगबीर सिंह की आत्महत्या प्रकरण में गांव में बहिष्कार मामले के अलावा अन्य कोई कारण है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिवार वालों, ग्राम पंचायत सहित अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed