फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PM Modi's tricolor campaign fills the nation with patriotic feelings: Dhankhar

पीएम मोदी के तिरंगा अभियान से देशभक्ति की भावना से सरोबार हुआ राष्ट्र : धनखड़

Thu, 15 Aug 2024 04:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's tricolor campaign fills the nation with patriotic feelings: Dhankhar
बहादुरगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश का राष्ट्रीय पर्व बन चुका है। तिरंगा यात्रा हमें यह संदेश देती है कि हमें खुद की बजाय राष्ट्र पहले की भावना बनानी पड़ेगी तभी देश जागृत होगा और देश पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन

नवीन बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू हुई। यात्रा काठमंडी, रेलवे रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सुभाष चौक, गांधी चौक, मांडोठी बाजार से होते हुए झज्जर रोड स्थित चुंगी पर संपन्न हुई। यात्रा में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर यादव भी मौजूद रहे। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा वीर शहीदों का नाम रहेगा, वीर शहीद अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिससे पूरा शहर देशभक्ति के माहौल में रंगा नजर आया। प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने कहा कि असंख्य वीर शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, हम सभी का यह दायित्व ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी बनता है कि हम उन महान वीरों की शहादत को सम्मान दें। यात्रा में भाजपा नेता दिनेश शेखावत, दिनेश कौशिक, निस्तारक जितेंद्र नरवाल, मंडल महामंत्री जितेश सेठी, संजीव पसरिजा व शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed