फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Players showed their talent in the annual sports competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 06 Feb 2024 09:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Players showed their talent in the annual sports competition
प्रतियोगिता में जौहर दिखाती खिलाड़ी।
बहादुरगढ़। बालौर रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य अलका गुलाटी ने की। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में सांपला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. इंदू रोहिल्ला उपस्थित हुई और उन्होंने छात्राओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100, 200, 400 व 800 मीटर रेस, रिले रेस, हाई जंप, लांग जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शाॅटपुट, थ्री लेग रेस, मटकी रेस, 100 मीटर नान टीचिंग स्टाफ की रेस, 100 मीटर टीचिंग स्टाफ रेस हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लांग जंप में कुमारी मनीषा प्रथम, राजरानी द्वितीय व कीर्ति ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप में कीर्ति ने पहला, निकिता ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान पाया। शॉट पुट में मुस्कान पहले, दीपाली दूसरे व राजरानी तीसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो में तमन्ना ने पहला, मुस्कान ने दूसरा व माधुरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मुस्कान प्रथम, गीता द्वितीय व तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। रिले रेस में स्नेहा यादव की टीम ने पहला, खुशबू की टीम ने दूसरा व हिना की टीम ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर रेस में मनीषा ने पहला, लक्षिता ने दूसरा व स्नेहा यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस में मनीषा प्रथम, स्नेहा द्वितीय व राजरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में लक्षिता पहले, स्नेहा यादव दूसरे व पूजा तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस टीचिंग स्टाफ में डाॅ. रेखा ने प्रथम, डॉ. सुशीला ने द्वितीय व मिस मोना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर नॉन टीचिंग रेस में प्रथम शानू, द्वितीय निशा व तृतीय पूनम रही। 100 मीटर नॉन टीचिंग स्टाफ (मेल) में सचिन प्रथम, केशव द्वितीय व पदम तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में संगीता गोयल प्रथम रही। 100 मीटर रेस में लक्षिता प्रथम, मनीषा द्वितीय व खुशबू तृतीय स्थान पर रही। बेस्ट एथलीट मनीषा बीए प्रथम वर्ष रही। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय जसोरखेड़ी के शारीरिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रो. संदीप कुमार, डाॅ. सीमा धनखड़, डॉ. सुशीला, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुदेश राठी, संगीता व डॉ. शिल्पा मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्पोर्ट्स टीम सदस्यों डॉ. सुनीता छिल्लर, डॉ. मेहर सिंह व पूनम ने सभी का धन्यवाद किया।

प्रतियोगिता में जौहर दिखाती खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में जौहर दिखाती खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed