{"_id":"689269dbfb695ebf8f050a1b","slug":"players-showed-their-strength-in-boxing-and-badminton-in-gurugram-and-won-medals-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116603-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलाड़ियों ने गुरुग्राम में मुक्केबाजी और बैडमिंटन में दिखाया दम, जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलाड़ियों ने गुरुग्राम में मुक्केबाजी और बैडमिंटन में दिखाया दम, जीते पदक
Wed, 06 Aug 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : स्वर्ण पदक विजेता दीक्षित और दक्ष। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गुरुग्राम में 1 से 4 अगस्त तक आयोजित जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप और मुक्केबाजी में कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। पदक विजेताओं का बाल विकास स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि स्कूल के दो छात्रों ने मुक्केबाजी और बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय में कक्षा 12 (आर्ट्स) के छात्र दीक्षित ने सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता आरबीएसएम पब्लिक स्कूल गुरुग्राम में आयोजित हुई थी
जीत के बाद दीक्षित को सीधा राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिला है, जो 14 अगस्त से रोहतक में आयोजित होगी। यह दीक्षित के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। वहीं बाल विकास स्कूल के एक अन्य छात्र दक्ष ने अंडर-15 आयु वर्ग में जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
दक्ष ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जीते और विजेता बनकर उभरे। स्कूल निदेशक प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर व प्रधानाचार्या पूनम चौधरी ने दोनों छात्रों और कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।