{"_id":"68fe7a57ea1fe0c9890af430","slug":"players-selected-for-state-level-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127635-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
Mon, 27 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
26jjrp11- एथलेटिक प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी स्टाफ के साथ। स्रोत-आयोजक
झज्जर। जिले में अलग-अलग खेल मैदानों में लड़कियों की अंडर-11 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सात खिलाड़ियाें का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जिसमें रक्षिता यादव, प्राची, अवनिका कौशिक, समाइरा सुहाग, भव्या सैनी, तनवी व मानसी शामिल हैं।
वहीं, अंडर-11 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बेरी में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, बीईओ बेरी रोहतास दहिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी की प्राचार्य सुनीता गौड़ की देखरेख में हुई। कन्वीनर संजय ने कहा, इसमें जिले के पांच खंड के राजकीय व अराजकीय स्कूल के तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में झज्जर की सनाया प्रथम, शिवानी गुलिया दूसरे, 200 मीटर दौड़ में बहादुरगढ़ की आशु प्रथम, झज्जर की संध्या दूसरे, 400 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम, शिवानी गुलिया दूसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में सनाया प्रथम, तानिया दूसरे, ऊंची कूद में तानिया प्रथम, मातनहेल की निरमिती दूसरे, गोला फेंक में अंशिका प्रथम, आदितरी दूसरे, 400 मीटर रिले दौड़ में पूर्णिमा, हर्षिता, जानवी धनखड़, प्रियांशी मातनहेल ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में उर्मिला, सुरजीत कौर, संजय, संदीप, जयप्रकाश जाखड़, रामअवतार, रामबीर, अशोक कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। विजेता खिलाड़ी 7 से 9 नवंबर तक रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर झज्जर जिले का नाम रोशन करेंगे।