फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Plan according to the child's understanding: Ratinder Singh

बच्चे की समझ के अनुसार बनाएं योजना : रतिंदर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Plan according to the child's understanding: Ratinder Singh
05jjrp04- प्राथमिक शिक्षकों के लिए खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत-​शिक
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक शिक्षकों के लिए खंडस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नवीन शैक्षिक पद्धतियों, रोचक गतिविधि-आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर रतिंदर सिंह ने बेरी और झज्जर दोनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की प्रक्रिया को बारीकी से देखा और प्रतिभागी शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण एक कला और कौशल का समूह है। इसे व्यावसायिक प्रशिक्षण व कार्यशालाओं से निखारा जाता है।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण भी शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने कहा, प्रतिभागी सुधारात्मक शिक्षण पर ध्यान दें ताकि कोई भी बच्चा लर्निंग पावर्टी की स्थिति में अगली कक्षा में प्रोन्नत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और अपनी गति से सीखता है। ऐसे में शिक्षक का दायित्व है कि वह प्रत्येक बच्चे के स्तर, गति और आवश्यकता को समझते हुए शिक्षण की रूपरेखा तैयार करे।

खंड शिक्षा अधिकारी बेरी सुंदरलाल और खंड शिक्षा अधिकारी झज्जर रुपिंद्र नांदल ने भी प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुनीता गौड़, भूप सिंह सैनी, खंड निपुण समन्वयक देवना व मीना उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed