फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People troubled by Sarwar's slowness

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरवर की सुस्ती से परेशान रहे लोग

Sun, 30 Apr 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
People troubled by Sarwar's slowness
झज्जर। परिवार पहचान पत्र के सत्यापन के लिए जिले भर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन बार-बार सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को शिविर में आए लोग इस समस्या से परेशान रहे।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि आय सत्यापन के लिए दो दिन से चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। महावीर सिंह कहते हैं कि अपनी पत्नी का नाम ठीक करवाने के लिए आया था। सर्वर डाउन बताया जा रहा है। अब रविवार फिर आना पड़ेगा। प्रवीन कुमार का कहना था कि वे अपनी पत्नी का नाम परिवार पहचान पत्र में शामिल करवाने के लिए आया था। सर्वर नहीं चल रहा है अब दोबारा आना पड़ेगा।जिला भर में विशेष शिविर आयोजित हुए, जिनमें पीपीपी में डाटा सत्यापन संबंधी कार्य काफी धीमीगति से हुए। प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी शिविरों की निगरानी के लिए दिन भर फील्ड में अलर्ट नजर आए। एडीसी सलोनी शर्मा ने गांव किलोई, औरंगपुर, सिलानी के साथ ही शहर में सवेरा स्कूल,सैनी धर्मशाला में आयोजित शिविरों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed