फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   people says thanks to suresh prabhu

प्रभु की कृपा पर बहादुरगढ़ वासियों ने जताया संतोष

Fri, 26 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा वीरवार को संसद में पेश किए वर्ष 2016-17 के रेल बजट में रेल किराया व  माल भाड़ा नहीं बढ़ाने के बावजूद, यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के कई प्रावधान करने पर रेल यात्रियों ने संतोष जताया है, लेकिन नई लाइन की घोषणा नहीं होने पर असंतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन


किराया-भाड़ा नहीं बढ़ाने का स्वागत
दैनिक रेल यात्रियों ने रेल किराए और माल भाड़े में बढ़ोतरी नहीं करने पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट की सराहना की है। शीतल सैनी, महेश नारायण, मुकेश व अरुण ने कहा कि फिलहाल जितनी सुविधाएं रेलवे हमें दे रहा है उनके एवं में किराया भी कम नहीं है। उद्यमी सुशील व नरेंद्र ने माल भाड़ा नहीं बढ़ाने को सही ठहराया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों ने सराहा
रेल गाड़ियों की निचली सीटों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोटा बढ़ाकर 50 फीसदी किए जाने का वरिष्ठ नागरिक क्लब ने स्वागत किया है। क्लब की ओर से महेश कुमार ने कहा कि नए प्रावधान से अब लंबे रूट की हरेक गाड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीचे की 120 सीटें आरक्षित हो जाएंगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं भी बोली
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बजट में कदम उठाने की घोषणा को भी लोगों ने स्वागत योग्य कदम बताया है। दैनिक यात्री कॉलेज छात्रा सुनिधि व प्रेमा ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर 182 की व्यवस्था करने और रेला गाड़ियों के बीच में एक महिला डिब्बा लगाने से महिला यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी।

एसएमएस से होगी सुविधा
गाड़ियों में सफाई व्यवस्था पर बजट में विशेष प्रावधान किए जाने पर दैनिक यात्री सतपाल, धर्मवीर, रवींद्र व सतबीर ने  कहा कि इससे यात्री संबंधित अधिकारियों तक गंदगी की शिकायत एसएमएस के जरिये तुरंत पहुंचा सकेंगे। मास्टर सुरेश और गुलशन ने कहा कि यात्रियों को इस व्यवस्था का लाभ उठाना चाहिए।


समय पर चलाओ गाड़ियां
बहादुरगढ़ के लोगों ने बजट में किए गए कई प्रावधानों की तो सराहना की है, मगर गाड़ियां समय से नहीं चलने पर असंतोष जताया है। आर्यनगर के कर्मबीर, जटवाड़ा के नरेंद्र, नई बस्ती की निशा, सेक्टर-7 के रामेश्वर व आसौदा के अनिल ने कहा कि दिल्ली-रोहतक रेल खंड पर गाड़ियों की संख्या तो कम नहीं है, लेकिन गाड़ियां समय पर नहीं चलती। अगर गाड़ियां विलंब से न चलें तो सुविधाएं भी काफी ठीक हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed