{"_id":"5f00c8948ebc3ea17b71106c","slug":"penalty-imposed-on-electricity-thieves-bahadurgarh-news-rtk5625299185","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 बिजली चोरों पर ठोंका साढ़े 7 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 बिजली चोरों पर ठोंका साढ़े 7 लाख जुर्माना
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व विजिलेंस टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जुलाई माह की शुरूआत से अब तक टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों से 15 बिजली चोरों को पकड़ा है। उनके खिलाफ साढ़े 7 लाख का जुर्माना भी ठोंका गया है। जबकि 70 हजार की वसूली भी कर ली गई है। यह वसूली दो बिजली चोरों से की गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
लाइनलॉस कम करने और बिजली चोरों को पकड़ने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को निगम के सिटी डिविजन टू की टीम ने शक्ति नगर, आर्य नगर में 4 बिजली चोरी केस पकड़े। इन पर 1 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। अभी तक इनमें से किसी ने भी जुर्माने की अदायगी नहीं की है। डिवीजन सिटी टू के एसडीओ उमेद शर्मा ने बताया कि एसई संदीप जैन, एक्सईएन रामपाल के दिशा-निर्देशानुसार व उनकी देखरेख में जेई प्रशांत, अमित, श्याम, संजय व रोहतक विजिलेंस टीम सदस्य ने मिलकर अब तक पिछले चार दिन में 15 बिजली चोरी केस पकड़े हैं। उन पर निगम की ओर से करीब साढ़े 7 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। अब तक केवल दो ने ही चोरी केस में लगाया गया जुर्माना अदा किया है। यह जुर्माना 70 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आनलाइन शिकायत भी दर्ज की जा रही है।
एसडीओ उमेद सिंह के अनुसार 1 जुलाई को 3 बिजली चोरी केस पकड़े थे, जिन पर 1 लाख 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। 2 जुलाई को पटेल नगर, मामन विहार में 4 केस पकड़े जिन पर करीब 2 लाख 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। 3 जुलाई को भी देव नगर, आदर्श नगर व उसके आसपास क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस दिन भी 4 बिजली चोरी के केस पकड़े गए थे। उन पर 2 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जबकि 4 जुलाई को 4 बिजली चोरों पर 1 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया।
विज्ञापन
निरंतर जारी रहेगा अभियान : एसडीओ
निगम के एसडीओ उमेद शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। दिन-रात निगम की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। जिस भी उपभोक्ता के घर, दुकान, प्रतिष्ठान व अन्य संस्थान में बिजली चोरी होती मिली, उस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और वहां के लोड के हिसाब से उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। बिजली चोरी के चलते वोल्टेज कम-ज्यादा होने की शिकायतें भी निगम को मिल रही है।