{"_id":"66986600af7cade0be082505","slug":"patwaris-took-over-the-simple-centres-still-work-got-done-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111994-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारियों ने संभाले सरल केंद्र, फिर भी हुए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारियों ने संभाले सरल केंद्र, फिर भी हुए काम
Thu, 18 Jul 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में स्थित सरल केंद्र में रजिस्ट्री व जमाबंदी का कार्य करवाते हुए लोग
झज्जर। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीसरे दिन सरल केंद्रों पर रजिस्ट्री और जमाबंदी, फर्द, इंतकाल के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई, लेकिन यहां पर केवल फर्द और इंतकाल का ही काम हुआ। रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, सीएम विंडो सहित अन्य काम नहीं हुए। इसके चलते लोगों को लौटना पड़ा।
झज्जर जिले में कुल छह लोगों ने रजिस्ट्री के लिए आनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से पांच एसडीएम को रजिस्ट्री करनी थी, लेकिन बुधवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों को वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा कुछ लोग फर्द और इंतकाल के लिए पहुंचे, जिसके काम हुए। सीएम विंडो, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोग सरल केंद्र आए, लेकिन उनके काम नहीं हुए।
रोज 200-250 रजिस्ट्री होती हैं
झज्जर जिले की बात करें तो यहां पर प्रतिदिन 200 से 250 रजिस्ट्री होती है। इसके अलावा 2 हजार के लगभग इंतकाल, फर्द सहित अन्य प्रमाण पत्र निकालने का काम किया जाता है। लगभग 250 से 300 ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी का काम होता है, लेकिन तीन दिन से यह काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
मैं पिता की विदुर पेंशन बनवाने के लिए आया था। पहले भी वह 4 महीने से तहसील के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन मेरा काम नहीं हो पा रहा है। कभी अधिकारी नहीं मिलते तो कभी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आता। अब तहसील में आया तो पता चला कि कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उसका आज काम नहीं हो पाया।
संजीत, रूढ़ियावास
मैं सरल केंद्र में अपना काम करवाने आया था। मुझे मेरे बच्चे की डोमीसेल, ओबीसी सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेजों में अपने नाम ठीक कराना था यहां आने के बाद पता चला कि कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पता नहीं अब कर्मचारी कब अपने काम पर लौटेंगे और उसका काम होगा।
युद्धबीर, झाड़ली
पटवारियों की लगाई ड्यूटी
जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कम्प्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते जमीन की रजिस्ट्री व जमाबंदी के कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आमजन को किसी प्रकार की समस्या पेश ना आए, इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। बुधवार दोपहर बात से पटवारियों द्वारा कार्य शुरू कर दिया था।