फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Passengers in metro are increasing due to waterlogging on roads

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर पानी भरने से मेट्रो में बढ़ रहे यात्री

Sun, 07 Sep 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 07 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Passengers in metro are increasing due to waterlogging on roads
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर खड़े यात्री। संवाद
बहादुरगढ। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार सड़कों पर पानी भरने के बाद अब मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आम दिनों में बहादुरगढ़ से दिल्ली के इंद्रलोक और कीर्ति नगर तक जाने वाली ग्रीन लाइन मेट्रो पर यात्रियों की संख्या 60 हजार रहती थी। अब बढ़कर 75 हजार पार हो गई है। दिल्ली-रोहतक रोड पर मुंडका गांव के पास सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और उसमें काफी मात्रा में पानी भरा होने से अपने वाहनों से काम धंधों पर जाने वाले लोग अब मेट्रो का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद मुंडका गांव में सड़क का निर्माण होगा। टिकरी बॉर्डर से नांगलोई तक की सड़क टूटी होने के कारण लोग लगातार दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं। इससे मेट्रो में भीड़ बढ़ रही है। मुंडका के पास हालात बद से बदतर हैं। यहां पर बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों को वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलने में भी परेशानियां आ रही हैं। इसके चलते बहादुरगढ़ से अपने वाहन में दिल्ली में सफर करने वालों ने भी मेट्रो का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं आमजन ने जब तक सड़क ठीक नहीं हो जाती, डीएमआरसी अधिकारियों से मेट्रो में कोच बढ़ाने की मांग की है। मेट्रो में पहले के मुकाबले भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के ओमैक्स सिटी से सदर बाजार जाने वाले योगेश गुप्ता, नई बस्ती निवासी विजेंद्र शर्मा, सुनील रोहिल्ला, मुकेश शर्मा ने डीएमआरसी से मांग की है कि बहादुरगढ़-इंद्रलोक और कीर्ति नगर ग्रीन लाइन पर मेट्रो कोच की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि यात्री आसानी से यह सफर तय कर सकें।
लोगों का कहना है कि मुंडका के पास सड़क पूरी तरह टूटी होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में बाधा हो रही है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हांडा ने कहा कि ग्रीन लाइन पर चल रही मेट्रो को 6 से 8 डिब्बों के साथ संचालित करने के लिए दिल्ली मेट्रो व दिल्ली सरकार से मांग की है।

सालों से दिल्ली की प्रमुख लाइनों पर चलने वाली दिल्ली मेट्रो ट्रेन की सभी गाड़ियों को 6 से 8 डिब्बों के साथ संचालन किया जा रहा है परंतु कीर्ति नगर और इद्रलोक-बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन पर अभी भी चार डिब्बों वाली गाड़ी का संचालन किया जा रहा है जबकि इस लाइन पर यात्रियों की संख्या बढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed