{"_id":"61ef0490ef75d9484f793e5d","slug":"parking-of-metro-stations-will-remain-closed-till-2-pm-tomorrow-bahadurgarh-news-rtk636607514","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग
विज्ञापन

- गणतंत्र दिवस की वजह से मेट्रो सेवाओं में रहेगा कुछ बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में गणतंत्र दिवस की वजह से दो दिन तक कुछ रुकावटें रहेंगी। 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों के पार्किंग स्थल बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन सेवाओं में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इस बदलाव के चलते मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रीन लाइन के बाकी स्टेशनों के अलावा बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन की पार्किंग भी इस अवधि में बंद रहेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा उपायों की दृष्टि से 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक कटौती की जाएगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन बुधवार सुबह बंद रहेंगे। इनमें केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इसके अलावा 25 जनवरी को सुबह छह बजे से 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे और लाइन-2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बदली) पर बुधवार को मेट्रो सेवा में आंशिक कटौती की जाएगी।
डीएमआरसी द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, ये सभी उपाय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा निर्देशों के तहत किए गए हैं। बयान के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर प्रवेश-निकासी बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इसमें कहा गया कि इस दिन पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने कहा कि 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी। हालांकि, बयान में कहा गया है कि इस अवधि में केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों को लाइन-2 से लाइन-6 (कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह) और लाइन-6 से लाइन-2 (राजा नाहर सिंह-कश्मीरी गेट) के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा दी जाएगी।