फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Parivartan Yatra changed the politics of the state: Gulia

बदलाव यात्रा ने बदली प्रदेश की राजनीति: गुलिया

Wed, 31 Jan 2024 03:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Parivartan Yatra changed the politics of the state: Gulia
बादली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बदलाव यात्रा को सफल बताते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव मास्टर रणबीर गुलिया ने कहा कि यात्रा की चर्चा हरियाणा के घर-घर में है। यात्रा में उमड़ रहा लोगों का सैलाब दिखा रहा है कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। मास्टर रणबीर गुलिया बादली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के घर घर में जींद की बदलाव जनसभा ने राजनीति को बदल दिया है और 2024 में दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में महज 20 महीने में 42,000 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। इसी का परिणाम होगा कि हरियाणा की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed