{"_id":"6406a3f1834ed7d6220d4984","slug":"panipats-monu-won-dangals-first-wrestling-jhjhar-news-c-17-1-86593-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पानीपत के मोनू ने जीती दंगल की पहली कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पानीपत के मोनू ने जीती दंगल की पहली कुश्ती
विज्ञापन
-फोटो 7 : दंगल में पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराते राजेश जून।
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार इलाके के पास बराही में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल का सबसे बड़ा मुकाबला पानीपत के गांव कोराना के पहलवान मोनू ने जीत लिया। दूसरी व तीसरी बड़ी कुश्तियों के मुकाबले बराबरी पर छूटे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट राजेश जून ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
दंगल में 31-31 हजार रुपये इनाम की तीन कुश्ती हुई। पहली 31 हजार की कुश्ती पानीपत के मोनू और रोहतक जिला के गांव इस्माईला निवासी मंजीत के बीच हुई। इस कुश्ती में मोनू विजयी रहे। इसके अलावा 31-31 हजार की दो कुश्तियों के मुकाबले बराबर रहे। एक मुकाबला स्वरूप और प्रवेश लडरावण के बीच हुआ और दूसरा रवि भापड़ोदा व रोहित में हुआ। इसके अलावा 11 हजार रुपये के तीन इनामों के लिए मुकाबले हुए। अन्य इनामों की 20 कुश्तियां हुई। कांग्रेस नेता राजेश जून ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पहलवान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के क्षेत्र में धूम मचा रहे हैं। विशेषकर झज्जर जिले के पहलवान पूरे विश्व में आज छाए हुए हैं। हमें जिला के पहलवानों पर नाज है।
राजेश जून ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल नीति बनाई गई थी जिसका परिणाम आज भी देखने को मिल रहा है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनी तो कुश्ती व अन्य खेलों को बढ़ावा देगी।