{"_id":"68ba00e176b5beb5440ccea9","slug":"panchayat-will-be-held-in-ladrawan-on-sunday-regarding-land-pooling-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117242-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लैंड पूलिंग को लेकर रविवार को होगी लडरावण में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लैंड पूलिंग को लेकर रविवार को होगी लडरावण में पंचायत
Fri, 05 Sep 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। लैंड पूलिंग को लेकर किसानों का विरोध जारी है। इसको लेकर किसान नेता डॉ. शमशेर के अलावा अन्य नेताओं ने कुलासी, लडरावण, खैरपुर का दौरा कर ग्रामीणों को पंचायत का न्यौता दिया। यह पंचायत रविवार को लडरावण गांव में आयोजित होगी।
ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। किसान नेता डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि यह पॉलिसी एचएसआईआईडीसी व किसानों के बीच बिना संवैधानिक सुरक्षा द्विपक्षीय अनुबंध से ज्यादा कुछ नहीं, केवल चौ. छोटूराम की ओर से दिए गए मालिकाना हक पोर्टल माध्यम समर्पण की साजिश है। उन्होंने कहा कि किसान अपना विरोध ट्रैक्टर यात्रा के लिए रणनीति पर काम कर रहे हैं। ग्रामीण ओमकंवार, पूर्व सरपंच शमशेर खत्री, राज सिंह, जोगेंद्र छिकारा, दिलबाग सिंह, धर्मेंद्र तेहलान, राजपाल ने भी अपने विचार सांझा किए। किसान पंचायत में रवि आजाद, राज सिंह दलाल, कामरेड हंसराज राणा, अभिमन्यु कोहड़ व प्रताप छिल्लर मौजूद रहे।