फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Panchayat in Bhadurgarh

गांव बालौर में प्रस्तावित अनाज मंडी के लिए अधिग्रहण के खिलाफ गांव में हुई पंचायत

Tue, 20 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

गांव बालौर के निकट अनाज मंडी निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के विरोध के स्वर तेज हो चले हैं। सोमवार को गांव में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की पंचायत हुई।

विज्ञापन


पंचायत ने किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण करने पर संघर्ष की चेतावनी दी और कहा कि सरकार ने एक महीने में अपना फैसला नहीं बदला तो संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई अनाज मंडी के लिए गांव बालौर की 56 एकड़ जमीन चिह्नित की गई और इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो गई। गांव में जमीन अधिग्रहण को लेकर शुरू से ही विरोध के स्वर उठते रहे हैं। सोमवार को गांव में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष लाभ सिंह की अगुवाई में पंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने इस जमीन अधिग्रहण को गैर जरूरी व किसानों के साथ अन्याय बताया और इसे बर्दाश्त ना करने की चेतावनी दी। पंचायत के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी भेजा। यह ज्ञापन खुद तहसीलदार मातूराम ने पंचायत में आकर ग्रहण किया।

पंचायत में भाकियू के प्रदेश महासचिव धर्मवीर मुंडाखेड़ा और रामेहर, जिले सिंह, राज कुमार, नरेश, रामप्रसाद, हरिप्रकाश, अरुण, सतबीर, तेजराम, ईश्वर व रणधीर आदि किसान भी शामिल रहे।

लाल डोरा बढ़ाने की मांग
पंचायत में गांवों का लाल डोरा बढ़ाने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद 60 वर्ष पहले गांव की आबादी का लाल डोरा तय किया गया था, मगर उसके बाद आज आबादी काफी बढ़ चुकी है और समय के अनुसार नए सिरे से लाल डोरा तय किया जाना बेहद जरूरी है।

वक्ताओं ने कहा कि बालौर गांव की अधिकतर जमीन अधिग्रहीत हो चुकी है। अब जो थोड़ी सी जमीन बची है अगर वह भी चली गई तो इन परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।


जिद पर क्यों अड़ी सरकार
पंचायत में ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अनाज मंडी बनाने के लिए गांव बराही की पंचायत जमीन देने के लिए तैयार है और इस बारे में पंचायत ने सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा हुआ है, तो बालौर के किसानों को भूमिहीन करने की कोशिश क्यों हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed