{"_id":"6132822f8ebc3e7a21131490","slug":"outside-lighting-meters-instaled-protest-bahadurgarh-news-rtk622907313","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बिजली मीटर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बिजली मीटर लगाने का विरोध
विज्ञापन
बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करती दुल्हेड़ा की महिलाएं।
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दुल्हेड़ा में घरों के बाहर मीटर लगाने गई बिजली निगम की टीम को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। इस दौरान महिलाओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बिजली निगम के एसडीओ हेमंत जून टीम के साथ वापस लौट गए।
इस दौरान विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि बिजली कर्मचारी दोपहर में अचानक उनके घरों में घुस गए। गांव की अनीता का कहना है कि उसके पति फौज में है और दोपहर को घर में वह बेटियों रेणु व पूजा के साथ थी। बिजली कर्मचारी मना करने के बावजूद घर में जबरदस्ती घुस गए। जितेंद्र मास्टर का कहना है कि व घर नहीं थे तो उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया और बिजली ट्रांसफर से तार कर्मचारियों ने हटा दिए। गांव वालों का बढ़ता विरोध देख बाद में बिजली कर्मियों ने तार जोड़ा।
महिलाओं का गुस्से में साफ तौर पर कहना था जब पंचायत होती है, तब बिजली कर्मचारी नहीं आते और दोपहर में घरों में जबरदस्ती घुसते हैं। महिलाओं की भीड़ ने कहा कि अब बिजली विभाग ने मीटर घरों से लगाने की कोशिश की तो वो सभी इकट्ठी होकर रोड जाम कर देंगी। किसी भी सूरत में घरों के बाहर मीटर नहीं लगने देंगी। ग्रामीण बड़ी चौपाल में एकत्रित हुए। ग्रामीणों का कहना है की वे लोग तकनीक में इतने उन्नत नहीं हैं कि भविष्य में लगने वाले मीटर को रिचार्ज कर सकें।
विज्ञापन
पंचायत में मौजूद दीपक देशवाल ने फोन करके एसडीओ हेमंत जून को पंचायत में आकर अपनी बात रखने को कहा। लेकिन वह पंचायत में नहीं आए। पंचायत ने काफी लंबी बातचीत बाद 4 सितंबर को शाम 5 बजे गांव की बड़ी चौपाल में पंचायत करने का फैसला लिया। इस पंचायत में मीटर बाहर लगाने के सरकार के फैसले पर विचार विमर्श किया जाएगा।
वर्जन
निगम की टीम शुक्रवार को दुल्हेड़ा में बिजली के मीटर घरों के बार शिफ्ट करने के लिए गई थी। सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी भी साथ था। लेकिन गांव वालों ने काम नहीं करने दिया, हमें अपनी सुरक्षा का भी खतरा था। इसलिए टीम लौट आई। हमने पुलिस को सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत की है।
--हेमंत जून, एसडीओ, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़