फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Operating staff not found even after two years

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो साल बाद भी नहीं मिला ऑपरेटिंग स्टाफ

Sun, 04 Aug 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Operating staff not found even after two years
झज्जर। दो साल पहले कोरोना कॉल में सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर को चलाने के लिए आज भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति एनएचएम के तहत की जानी है, लेकिन कई बार भर्ती निकालने के बाद भी कोई ज्वाइन करने को तैयार नहीं है। ऑपरेटिंग स्टाफ की कमी के कारण झज्जर के सरकारी अस्पताल में तो वेंटिलेटर को कमरे में बंद करके रखा हुआ है जबकि बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में आईसीयू में इन वेंटिलेटरों को लगाया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल सरकारी अस्पताल में पहले से कार्यरत एमबीबीएस डॉक्टरों व स्टाफ नर्स को ही इनको चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। गंभीर मरीज आने की स्थिति में मेडिकल ऑफिसर या स्टॉफ नर्स ही इनका संचालन करते हैं अन्यथा मरीज को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया जाता है। पूरे जिले की बात करें तो कुल 27 वेंटिलेटर है। इसमें 18 बहादुरगढ़ सरकारी अस्पताल और 9 झज्जर के सरकारी अस्पताल में है। इनमें से झज्जर के सरकारी अस्पताल के वेंटीलेटर को इंस्टाल कर कमरे में ही बंद किया हुआ है। उनका संचालन आज तक नहीं हुआ। केवल मॉक डि्रल के दिन ही उनका प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना-नहीं आ रहे विशेषज्ञ चिकित्सक
अधिकारियों की माने तो वेंटीलेटर चलाने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए कई बार एनएचएम के तहत भर्ती निकाली जा चुकी है, लेकिन कोई आने को तैयार नहीं है। अब दोबारा से भर्ती निकाली गई है। हर वीरवार को भर्ती के लिए आवेदन लेकर साथ ही साक्षात्कार भी करवाया जाता है, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
वेंटीलेटरों के संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जानी है। उसकी प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल किसी ने ज्वाइन नहीं किया है।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed