{"_id":"5782a3af4f1c1b446c7fc9c3","slug":"op-dhankharh-swarn-jayanti-progaram-jhajhar-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों को मिलेगा स्वर्ण जयंती फंड : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों को मिलेगा स्वर्ण जयंती फंड : धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
op dhankharh
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास एवं पंचायती मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार की ओर से सभी पंचायतों को स्वर्ण जयंती फंड दिया जाएगा। जिससे ग्रामीण विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की सीधी भागीदारी होगी। धनखड़ रविवार को गांव सौलधा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
रविवार को गांव सौलधा में जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और विधायक नरेश कौशिक का अभिनंदन हुआ। इस मौके पर मंत्री धनखड़ ने कहा कि मौजूदा वर्ष प्रदेश सरकार की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभागीय स्तर पर आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाओं के साथ विकासात्मक नीतियों को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत विभाग की ओर से स्वर्ण जयंती फंड रिलीज किया जाएगा जिसमें पंचायतों के विकास को मद्देनजर रखा गया है।
विज्ञापन
समारोह में उपस्थित किसानों को प्रेरित करते हुए कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि मौसम के बदले मिजाज के कारण कई बार किसानों को आर्थिक हानि होती है, ऐसे में वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाते हुए 31 जुलाई से पहले अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं, ताकि किसी भी रूप से आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को फल, फूल की खेती करने के साथ ही मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए जनसमस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन
बदल रहा प्रदेश का स्वरूप : विधायक
समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा प्रदेश के ग्रामीण विकास में नई उमंग व ऊर्जा का संचार किया जा रहा है। आज प्रदेश सरकार के करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ग्रामीण विकास के साथ प्रदेश का स्वरूप बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसानों की सुविधा का सरकार पूरा ध्यान रख रही है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को सूखे, जलभराव अथवा किसी अन्य कारण से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए राहत दिए जाने का सकारात्मक कदम सरकार ने उठाया है।
सरकार के साथ जिप करेगी कदमताल : जिप चेयरमैन
अभिनंदन समारोह में कृषि मंत्री धनखड़ व विधायक कौशिक का स्वागत करते हुए जिला परिषद् चेयरमैन परमजीत सौलधा ने विश्वास दिलाया कि वे सरकार की ओर से ग्रामीण विकास की दिशा में बढ़ाए गए हर कदम पर उनके साथ कदमताल करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला परिषद् पूर्ण रूप से ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इस मौके पर रविभान राठी, युद्धवीर भारद्वाज, सुनील कादियान, संत सुरहेती, अनूप अहलावत, मनीष बंसल सहित जिला परिषद् के पार्षद व विभिन्न गांवों के ग्राम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।