{"_id":"63bc2ce2b4334c52f04fd327","slug":"only-brother-of-five-sisters-died-in-road-accident-in-bahdurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: कोहरे ने लील ली पांच बहनों के इकलौते भाई की जान, नूना माजरा गांव के पास हाईवा से टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: कोहरे ने लील ली पांच बहनों के इकलौते भाई की जान, नूना माजरा गांव के पास हाईवा से टकराई बाइक
Mon, 09 Jan 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:34 PM IST
सार
झज्जर की खारी कुई कॉलोनी निवासी तिलक के रूप में मृतक की पहचान हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने वारिसों को सौंप दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में कागजी कार्रवाई करता पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर नूना माजरा गांव के पास सोमवार सुबह कोहरे के चलते हाईवा की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर की खारी कुई कॉलोनी निवासी तिलक के रूप में हुई। सूचना मिलने पर एचएल सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
झज्जर की खारी कुई कॉलोनी निवासी तिलक सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। नूना माजरा गांव के पास हाईवा चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता था और पांच बहनों को इकलौता भाई था और एक बेटी का पिता था। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।