फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One thousand resource persons will be given training under Nipun Haryana Mission

Jhajjar-Bahadurgarh News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत एक हजार रिसोर्स पर्सन को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 29 Feb 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
One thousand resource persons will be given training under Nipun Haryana Mission
झज्जर। प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाई में निपुण बनाने के लिए एक बार फिर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राइमरी शिक्षकों को ट्रेनिंग देने से पहले निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रदेश के एक हजार की रिसोर्स पर्सन को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम करनाल और कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर एक मार्च से शुरू होंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर यह निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि विभाग द्वारा मार्च में चार प्रशिक्षण शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह प्रशिक्षण की रिसोर्स पर्सन द्वारा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों व बीईओ के माध्यम से खंड स्तर पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण से पूर्व सभी की रिसोर्स पर्सन का भी पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह दो चरणों में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर और ब्लाक रिसोर्स कोर्डिनेटर कार्यालय नीलाेखेड़ी में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में एक से पांच मार्च तक राजकीय माध्यमिक संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर, दूसरे चरण में 9 से 13 मार्च तक राजकीय माध्यमिक संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में प्रशिक्षण होगा। इसी प्रकार से करनाल के नीलाखेड़ी में पहले चरण के तहत दो से 6 मार्च तक प्रशिक्षण बीसीआर कार्यालय नीलोखेड़ी तथा दूसरे चरण में 10 से 14 मार्च तक प्रशिक्षण बीआरसी कार्यालय नीलाखेड़ी में दिया जाएगा। करनाल में होने वाले प्रशिक्षण में प्रत्येक चरण में 150 से 170 प्रतिभागी शामिल होंगे तथा कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में 210 से 240 प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed