फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One teacher will get FLN Star Award every month

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रति माह एक अध्यापक को मिलेगा एफएलएन स्टार अवॉर्ड

Mon, 09 Jan 2023 08:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
One teacher will get FLN Star Award every month
झज्जर। जिला स्तर पर राष्ट्रीय बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन) स्टार अध्यापक का अवार्ड प्रति माह एक अध्यापक को दिया जाएगा। बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान कार्यक्रम के तहत बनाए गए जिला परियोजना क्रियान्वन यूनिट की जनवरी माह की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, मेंटर्स तथा हुमाना एनजीओ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताते हुए जिले के एफएलएन समंवयक डॉ सुदर्शन पूनिया ने बैठक की शुरुआत की। उन्होंने दिसंबर माह के जिला स्कोर कार्ड पर झज्जर जिले की स्थिति पर चर्चा की व जनवरी माह के स्कोर कार्ड के महत्वपूर्ण मानकों के बारे में बताया। जिले के विद्यालयों ने कई मानकों पर पिछले महीने से बेहतर प्रदर्शन तो किया परंतु फिर भी कई मानकों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालयों में स्किल पासबुक की उपलब्धता, दक्षताओं के अनुसार पासबुक में प्रविष्टियां, सावधिक आंकलन की स्थिति, कार्य पुस्तिका एवं अध्यापक संदर्शिका वितरण, मेंटर्स तथा अधिकारियों द्वारा की जाने वाली विजिट आदि पर संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन

बीईओ झज्जर नें गूगल फॉर्म में अपनी विजिट को विस्तार से दर्ज करने की बात की ताकि सभी बिंदुओं पर सुधार किया जा सके। उन्होंने अपने खंड के मेंटर्स को गत माह की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट प्राचार्य बीपी राणा ने सभी से आग्रह किया कि निपुण भारत को संजीदगी से विद्यालयों में क्रियान्वित करें ताकि शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके। उन्होंने सभी मेंटर्स को निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एफएलएन में अच्छा काम करने तथा मानको पर खड़ा उतरने वाले एक अध्यापक को प्रति माह एफएलएन स्टार अध्यापक का अवार्ड जिला स्तर से दिया जाएगा।
डीपीसी सत्यवान ढुल ने मेंटर्स को अच्छा कार्य करने के किए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यालयों में होने वाले अच्छे कार्य को भी प्रचारित करें ताकि अन्य अध्यापक भी उससे सीख सकें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी मेंटर्स इस प्रकार से योजना बनाएं कि हर विद्यालय हर महीने विजिट अवश्य हो जाए। इस मौके पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आर तिवारी ने कक्षा छह के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने संबंधी समस्याओं पर चर्चा की व खंड स्तर पर फॉर्म भरने के लिए अभिभावकों को तकनीकी सहयोग देने की बात की। इस अवसर पर प्राचार्य संजीव खत्री, गुलशन व डाइट से भूपेंद्र रोज और जितेंद्र देशवाल उपस्थित रहे।
फील्ड में आने वाली समस्याओं को अधिकारियों साथ साझा करें
खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल जसवंत सिंह ने सभी मेंटर्स से आह्वान किया कि फील्ड में आने वाली समस्याओं को अधिकारियों साथ साझा करें ताकि जल्द से जल्द कमियों को दुरुस्त किया जा सके। जिन विद्यालयों में एफएलएन के सभी आयामों का क्रियान्वन नहीं किया जा रहा उनके बारे में समय-समय पर सूचित करें।

निपुण हरियाणा के मिशन को कामयाब बनाने का आह्वान
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि एफएलएन मिशन के तहत यदि हम पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों पर मेहनत कर लें तो हम एक सशक्त बुनियाद तैयार कर सकते हैं। जिससे आने वाले समय में इन बच्चों को समस्या ना आए। शिक्षकों को फ़ील्ड में आने वाली समस्याओं को सभी मेंटर्स बातचीत और सकारात्मकता से सुलझाने का प्रयास करें तथा निपुण हरियाणा के मिशन को कामयाब बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed