{"_id":"61705a9b0e03fd4b6f3d58aa","slug":"one-lakh-fraudulently-withdrawn-from-atm-jhjhar-news-rtk6276076122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से फर्जी तरीके से निकाले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से फर्जी तरीके से निकाले एक लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 7 व 8 अक्तूबर को अज्ञात युवक ने फर्जी तरीके से दो अलग-अलग एटीएम कार्डों से एक लाख रुपये निकलवा लिये। बैंक अधिकारियों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेेक की तो पता चला कि व्यक्ति ने फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करके 10-10 हजार की अलग-अलग 10 ट्रांजेक्शन करके एक लाख रुपये की राशि निकाली है। बैंक प्रबंधक ने धोखाधड़ी से राशि निकलवाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बेरी शहर चौकी में शिकायत दी है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक प्रबंधक सतेंद्र ने बताया कि 7 व 8 अक्तूबर को एक युवक एटीएम में फर्जी तरीके से अलग-अलग एटीएमों से धोखाधड़ी करके एक लाख रुपये निकाल ले गया। वहीं 19 अक्तूबर को भी एक संदिग्ध युवक बैंक परिसर के आसपास घूमता दिखाई दिया तो बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। जिन एटीएम कार्डों से राशि निकाली गई उन कार्ड धारकों ने बैंक में शिकायत की है कि हमारे खाते से राशि निकली गई। उन कार्ड धारकों को राशि रिफंड हो गई तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बेेरी के प्रबंधक ने बेरी शहर चौकी में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
मेन बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से धोखाधड़ी से एक लाख की राशि निकलवाने की शिकायत बैंक प्रबंधक ने दी है। प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल शर्मा, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।
विज्ञापन
मेन बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से धोखाधड़ी से एक लाख की राशि निकलवाने की शिकायत बैंक प्रबंधक ने दी है। प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल शर्मा, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।
विज्ञापन