{"_id":"ae107a00a35672ec2ad53f922a49c49e","slug":"one-died-five-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक मौत, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक मौत, पांच घायल
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक-दिल्ली रोड पर रोहद बाईपास के पास सवारियों से भरे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर दे मारी। ऑटो सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन
वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से सभी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांपला निवासी विकास जो ऑटो चलाने का कार्य करता है, सोमवार सुबह वह सांपला से ऑटो में छह सवारियां लेकर बहादुरगढ़ के लिए चला था। रोहद बाईपास पर एक अज्ञात वाहन चालक ने ऑटो को टक्कर दे मारी।
विज्ञापन
टक्कर से ऑटो पलट गया। दुर्घटना में चालक विकास, सलीमपुर निवासी नईब व मुन्नाभाई, सांपला निवासी राजबाला, आसाम निवासी निजमुद्दीन व खेड़ी सांपला निवासी बिजेंद्र को चोटें आईं। ट्रामा सेंटर में बिजेंद्र ने दम तोड़ दिया।
आसोदा चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों व घायलों के बयान दर्ज किए। शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक बिजेंद्र से एक बड़ा भाई व चार बहनें हैं। वे सभी शादीशुदा हैं।
बड़ा भाई देवेंद्र सांपला में ही रिक्शा चलाता है। जबकि बिजेंद्र फैक्ट्री में कार्य के लिए हर रोज ऑटो से बहादुरगढ़ आता रहता था। उसके पिता की करीब डेढ़ माह पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी।