फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One died due to corona infection, 30 got infected, 70 got healthy

कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 30 मिले संक्रमित, 70 हुए स्वस्थ

Tue, 08 Feb 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
One died due to corona infection, 30 got infected, 70 got healthy
कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 30 मिले संक्रमित, 70 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

मृतकों की संख्या पहुंची 341, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 179
11 मरीज अस्पतालों में भर्ती, 168 को होम आइसोलेशन में दिया जा रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। कोरोना संक्रमण से सोमवार को एक और मरीज की मौत हो गई है। जिससे मृतकों का संख्या बढ़कर 341 हो गई है। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं। सोमवार को 70 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 30 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। 11 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 168 को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि इस समय कोरोना के मरीज कम अवश्य हुए हैं, लेकिन कोरोना का खतरा बरकरार है। जिले के 1054 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को आई है। इनमें से 30 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सोमवार को नमूनों की संख्या बढ़ाई गई है और 1277 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अब तक जिले में 772625 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 746085 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिकवरी रेट 97.71 फ़ीसदी है, जबकि कोरोना से मृत्यु दर 1.50 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की और से कोरोना की जांच के लिए अस्पतालों के अलावा क्षेत्र में भी टीमों को भेजा जा रहा है। वहीं वैक्सीनेशन प्रक्रिया भी निरंतर चल रही है। संक्रमण दूसरी लहर तक जिले में 336 कोरोना संक्रमित मरीजों को मौत हुई थी। जिले में 20 दिसंबर 2021 के बाद कोरोना संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस बार संक्रमितों के ठीक होने में चार से पांच दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed