फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one death of corona, 24 new case found.

कोरोना से एक की मौत, 24 नए संक्रमित मिले

Fri, 28 Aug 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
one death of corona, 24 new case found.
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ में वीरवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि पहले से संक्रमित 19 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक झज्जर जिले में कुल 1142 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1008 स्वस्थ हो चुके हैं। कई दिन पहले हुई एक संक्रमित की मौत वीरवार को अधिसूचित की गई। जिसको मिलाकर अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 117 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

यहां मिले 24 नए केस
वीरवार को जिले में मिले 24 संक्रमितों में 15 केस बहादुरगढ़ से और 9 झज्जर से हैं। बहादुरगढ़ बालोर के 36 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, सेक्टर-6 के 44 वर्षीय प्रापर्टी डीलर, दिल्ली में हवाई अड्डे पर कार्यरत ओमैक्स सिटी निवासी 26 वर्षीय युवक, मोहननगर के 47 वर्षीय सरकारी कर्मचारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दुर्गा कालोनी के 39 वर्षीय फैक्टरी वर्कर, गली नंबर-1 दयानंदनगर के 24 वर्षीय व्यापारी, गली नंबर-3 महावीर पार्क के फैक्टरी वर्कर, हैप्पी होम्स ओमैक्स सिटी के 25 वर्षीय युवक, उत्तम कालोनी के 45 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, गली नंबर-3 महावीर पार्क के 28 वर्षीय फैक्टरी वर्कर, जाखोदा के 20 वर्षीय छात्र, गांव कानोन्दा के 47 वर्षीय फैक्टरी वर्कर, छोटूरामनगर की 48 वर्षीय गृहिणी व 50 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी को एसडीएच बहादुरगढ़ में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

झज्जर के तिल्ला मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय दुकानदार, 52 वर्षीय गृहिणी, 20 वर्षीय छात्र, 16 वर्षीय छात्रा, 11 वर्षीय छात्र और 20 वर्षीय एक अन्य छात्र को घर में ही आइसोलेट किया गया है। गांव दादनपुर निवासी 31 वर्षीय सहकारी कार्यालय प्रमुख को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। गांव झांसवा निवासी 19 वर्षीय श्रमिक और गांव बहु के 38 वर्षीय युवक को पीएचसी मातनहेल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किए गए लोगों में 15 लोग बहादुरगढ़ के, दो झज्जर, एक बादली और एक बेरी से है।
47567 लोगों की हो चुकी जांच
जिले में वीरवार तक 47567 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 1062 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 46026 की निगेटिव आई। जबकि 479 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 1142 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 611 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 531 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 117 एक्टिव पेशेंट हैं और 1008 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार अब तक जिले के 17 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 59 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 58 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। वीरवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.2 फीसदी और रिकवरी रेट 88.3 फीसदी रहा। वीरवार तक जिले के कुल 107417 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7665 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7599 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 66 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। वीरवार को जिले में टेस्टिंग रेशियो 4321 व्यक्ति प्रति लाख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed